Wednesday , November 11 2026
Breaking News

अमृतसर पुलिस ने 300 चोरी हुए मोबाइल बरामद किए: साइबर टीम ने CR हेल्प डेस्क के जरिए ट्रेस कर किया रिकवरी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने करीब 300 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंपे हैं। इस मौके पर एक समारोह का आयोजन किया गया, जहां मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद भी किया। इस कार्यक्रम की अगुवाई अमृतसर देहात के एसएसपी सुहेल मीर खान ने की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि यह दूसरी बार है जब इस तरह का मोबाइल वितरण समारोह आयोजित किया गया है।

इससे पहले जनवरी महीने में भी करीब 300 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए गए थे। अब मार्च महीने में फिर से लगभग 300 मोबाइल फोन रिकवर कर लोगों को सौंपे गए हैं। इन सभी मोबाइल फोन की कुल बाजार कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। एसएसपी सुहेल मीर खान ने बताया कि इन मोबाइल फोन को पुलिस की साइबर सेल, सीआर हेल्प डेस्क और अलग-अलग थाना टीमों की मदद से तकनीकी तरीकों के जरिए ट्रेस करके बरामद किया गया है। कई बार गुम हुए मोबाइल दूसरे जिलों या राज्यों तक पहुंच जाते हैं, जिससे उन्हें ढूंढना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन पुलिस की मेहनती और समर्पित टीम ने लगातार प्रयास करके यह संभव बनाया। उन्होंने कहा कि अक्सर लोगों को लगता है कि मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस पाना मुश्किल है, लेकिन आज का यह कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि अगर सही तरीके से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाए तो मोबाइल फोन वापस मिल सकता है।अंत में एसएसपी ने लोगों से अपील की कि अगर किसी का मोबाइल गुम या चोरी हो जाए तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें, ताकि पुलिस समय रहते कार्रवाई कर सके और मोबाइल को वापस दिलाया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!