Friday , July 10 2026
Breaking News

अमृतसर के जंडियाला गुरु में एनकाउंटर:फायरिंग का आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस पर गोली चलाई; जवाबी कार्रवाई में घायल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 36 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी की बाईं टांग में गोली लगी।

डीएसपी बलजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ रूपी, पुत्र मंगल सिंह निवासी ज्योतिसर के रूप में हुई है। थाना जंडियाला गुरु के एसएचओ हरपाल सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जानियां मोड़ पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान बाइक पर आए आरोपी को रुकने का इशारा किया गया। उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी की बाईं टांग में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 बोर की मैगजीन वाली पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आरोपी को ले जाती हुई पुलिस टीम।

आरोपी को ले जाती हुई पुलिस टीम।

जेल में विवाद के बाद घर पर कराई थी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, जंडियाला गुरु स्थित शेखूपुरा मोहल्ले में जिस व्यक्ति पर फायरिंग की गई थी उसके पुत्र बलजीत सिंह उर्फ भुल्ली की 8 जुलाई को जेल के भीतर साजन उर्फ काना के साथ कहासुनी हुई थी। वह वर्तमान में जिला जेल अमृतसर में बंद है।

आरोपियों को नामजद किया

पुलिस जांच में सामने आया कि इसी रंजिश के चलते साजन काना ने अपने साथियों को भेजकर जंडियाला के शेखुपुरा मोहल्ले में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिलवाया। इस मामले में पुलिस ने संबंधित आरोपियों को नामजद किया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मेरी आंखों में आंख डालकर बात कर’… सेवा केंद्र में लुधियाना के MLA भोला ग्रेवाल का फूटा गुस्सा

लुधियाना (PNL): पंजाब के लुधियाना में काकोवाल रोड स्थित सेवा केंद्र में कथित भ्रष्टाचार और …

लुधियाना में सरपंच के पति पर तानी राइफल:वोट बनाए तो सीने में उतार दूंगा गोली,आटा चक्की में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के थाना सदर के अधीन आते गांव ललतों खुर्द में वोटों …

मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफा:लुधियाना-जालंधर से शुरू होगी AC वॉल्वो बस सेवा, सीधे पहुंचाएगी कटरा

जालंधर , (PNL) : पंजाब रोडवेज ने मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले …

जालंधर में ओवरफ्लो होने से नहर का बांध टूटा:कॉलोनियों में पानी भरा, बोरियों की मदद से मरम्मत; राहत कार्य और निगरानी जारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गदईपुर इलाके में मानसून की भारी बारिश से पहले ही …

जालंधर में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन:2 किलो से अधिक हेरोइन को किया डिस्पोज, 23 मामलों में की थी जब्त

जालंधर , (PNL) : पंजाब को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!