Sunday , July 12 2026
Breaking News

अमृतपाल का केस अमृतसर कोर्ट ट्रांसफर:2 मई से चलेगा ट्रायल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पेशी; पुलिस ने जांच पूरी कर चालान पेश किया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर से सांसद अमृतपाल सिंह को आज (30 अप्रैल) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अजनाला अदालत में पेश किया गया। आज की सुनवाई के दौरान पुलिस ने जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश किया। इसके बाद अदालत ने मामले का ट्रायल अमृतसर सेशन कोर्ट को स्थानांतरित करने का आदेश दिया। अब इस मामले की सुनवाई 2 मई से अमृतसर सेशन कोर्ट में शुरू होगी। अदालत ने इससे पहले उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट ऋतुराज सिंह संधू ने बताया कि अमृतपाल सिंह की न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के कारण उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। इस दौरान राज्य पक्ष ने अपनी जांच पूरी कर चालान अदालत में प्रस्तुत किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि अब इस मामले की सुनवाई अमृतसर की सेशन कोर्ट में होगी और ट्रायल की प्रक्रिया 2 मई से शुरू होगी।

अमृतपाल को जेल में ही न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा

एडवोकेट संधू ने यह भी बताया कि एफआईआर नंबर 39 से संबंधित इस मामले में अब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा चुका है। अमृतपाल सिंह अंतिम आरोपी थे, जिनकी पेशी आज पूरी हुई। अदालत के आदेशानुसार, उन्हें असम जेल में ही न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा और भविष्य की सभी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होंगी।

अमृतपाल सिंह से कोई बरामदगी नहीं हुई

एडवोकेट संधू ने स्पष्ट किया कि पुलिस को इस मामले में अमृतपाल सिंह से कोई बरामदगी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पहले वाहनों और हथियारों की बरामदगी के दावे किए जा रहे थे, लेकिन जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिला। इसी कारण पुलिस को केवल दो दिन का रिमांड मिला और एक सप्ताह के भीतर ही जांच पूरी कर ली गई।

इस मामले की अगली सुनवाई 2 मई को अमृतसर सेशन कोर्ट में होगी, जहां से ट्रायल की आधिकारिक शुरुआत होगी। मामले की आगामी कार्यवाही पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में तेज बारिश, 2 दोस्त घग्गर नदी में बहे:पंजाब के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; किन्नौर में हवा में लटका वैली ब्रिज ढहा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में बीती रात से बारिश हो रही है। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर …

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!