Thursday , August 20 2026
Breaking News

अमित शाह के पास नहीं है अपनी कार, सिर्फ 24 हजार रुपए है कैश, केंद्रीय गृह मंत्री का हलफनामा चर्चा में

गांधीनगर, (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन किया. उन्होंने बीजेपी की पारंपरिक सीट गांधीनगर से अपना नामांकन किया है. गांधीनगर की सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा. अपना नामांकन दाखिल करने के बाद अमित शाह ने कहा कि जिस सीट से लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रतिनिधित्व किया उस सीट का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव की बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जनता के लिए ढेरों काम किए हैं.

केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता ने शुक्रवार को जब नामांकन कर किया तो उसके बाद से उनका हलफनामा चर्चा में है. असल में अपना नामांकन भरते हुए अमित शाह ने बताया है कि उनके पास खुद की कार नहीं है और बतौर व्यवसाय वह खेती करते हैं और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं. उनकी आय का स्त्रोत सांसद वेतन, घर-जमीन के किराये की आय, खेती की आय और शेयर डिविडेंड की आय शामिल है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी दर्ज किया है कि उनके ऊपर 3 आपराधिक मुकदमे भी हैं.

अपने हलफनामे में गृहमंत्री ने क्या-क्या बताया, यहां देखिए

1. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास अभी भी नहीं है खुद की कार
2. ₹20 करोड़ की चल संपत्ति जबकी ₹16 करोड़ की अचल संपत्ति
3. अभी भी अमित शाह पर ₹15.77 लाख का लोन है
4. उनके पास सिर्फ ₹24,164 नकद है.

5. अमित शाह के पास ₹ 72 लाख के गहने हैं, जिसमें उनके खरीदे हुए सिर्फ ₹8.76 लाख के गहने हैं.
6. उनकी पत्नी के पास ₹1.10 करोड़ के गहने हैं, जिसमें सोने के 1620 ग्राम और हीरे के 63 कैरेट के गहने हैं.
7. अमित शाह की सालाना आय साल 2022-23 मे ₹75.09 लाख है
8. उनकी पत्नी की सालाना आय ₹39.54 लाख है

9. अमित शाह ने खुद के व्यवसाय मे खेती और सामाजिक कार्यकर्ता बताया है उन पर 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं.
10. उनकी आय का स्त्रोत सांसद वेतन, घर-जमीन के किराये की आय, खेती की आय और शेयर डिविडेंड की आय शामिल है.
11. उनकी पत्नी की चल संपत्ति ₹22.46 करोड़ की है, अचल संपति ₹9 करोड़ है, उनके उपर भी ₹26.32 लाख का कर्ज है.

अमित शाह ने नामांकन के बाद कहा कि, ‘मैं एक छोटे-से बूथ कार्यकर्ता के तौर पर संसद तक पहुंचा हूं. मोदी के नेतृत्व में सीएम और पीएम के नाते बीजेपी की सरकार ने बहुत काम किया. 30 साल से इस क्षेत्र का विधायक और सांसद के नाते प्रतिनिधित्व किया है. जनता के लिए ढेरों काम किए. 5 साल मे 22 हज़ार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य किए हैं. 22 हजार करोड़ से ज्यादा काम लोकसभा में किया. जनता ने मुझे हमेशा प्यार दिया और भारी बहुमत से जिताया है.’

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

किसान नेताओं के बीच विवाद तेज हुआ, पंधेर ने राजेवाल के आरोपों का जवाब दिया; खुली बहस की चुनौती दी गई

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान संगठनों के बीच चल रहा आंतरिक विवाद अब …

FIH World Cup: भारत ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच महिला विश्व …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!