Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अब गैस सप्लाई की नो टेंशन! जंग में पहली बार कतर के जहाजों को होर्मुज से मिली हरी झंडी

न्यूज डेस्क, (PNL) : ईरान जंग के बीच गैस सप्लाई को लेकर पूरी दुनिया को बड़ी राहत मिल सकती है. दरअसल, युद्ध के बाद पहली बार होर्मुज से कतर के 2 जहाजों को गुजरने की हरी झंडी मिली है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कतर के जहाजों को यह हरी झंडी तेहरान और दोहा के बीच हुए एक डील के बाद दी है. कतर के ये 2 जहाज एलएनजी लेकर होर्मुज से गुजरेंगे. कतर के जहाजों को हरी मिलने का मतलब है- पूरी दुनिया में गैस की किल्लत अब नहीं होगी.

Kpler डेटा के मुताबिक एलएनजी से लदे कतर के 2 जहाज रसीदा और अल दायिन को होर्मुज की तरफ मूवमेंट करते देखा गया है. ये दोनों जहाज होर्मुज से गुजरकर पहले ओमान की खाड़ी में जाएंगे. उसके बाद अपने-अपने ऑर्डर को पहुंचाने के लिए संबंधित देश की तरफ जाएंगे.

यह दुनिया के लिए क्यों है अहम?

कतर पूरी दुनिया में कुल गैस का लगभग 19 प्रतिशत सप्लाई करता है. वर्ष 2024 में कतर ने 77.23 मिलियन मीट्रिक टन गैस की आपूर्ति की थी. भारत, चीन और पाकिस्तान जैसे देश कतर से ही गैस खरीदते हैं. यूरोप के भी अधिकांश देशों को गैस की सप्लाई कतर से ही होती है.

कतर होर्मुज के रास्ते ही पूरी दुनिया को गैस सप्लाई करता है. होर्मुज के बंद होने से उन देशों की स्थिति खराब हो गई थी, जिन देशों में कतर से गैस की सप्लाई की जाती है. अब होर्मुज के कतर के जहाजों की आवाजाही शुरू होने के बाद दुनिया में गैस सप्लाई की स्थिति सामान्य हो सकती है.

हालांकि, ईरान कब तक कतर के जहाजों को होर्मुज से आने-जाने देगा? इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है. न तो कतर ने कोई आधिकारिक टिप्पणी की है और न ही ईरान ने.

कतर और ईरान में डील की चर्चा

मिडिल ईस्ट में इन दिनों कतर और ईरान के बीच एक सीक्रेट डील की चर्चा है. इसके मुताबिक कतर ने ईरान से उन पैसों को वापस करने की बात कही है, जो उसे एक डील के तहत अमेरिका से मिला था लेकिन कतर के बैंक में फंसा है. डील का यह दावा इजराइली वेबसाइट JFeed ने किया था.

इसके मुताबिक कतर और ईरान के बीच एक समझौता हुआ है. इसमें कतर ने ईरान को 6 बिलियन डॉलर देने की पेशकश की है. इसके बाद ईरान ने कतर पर हमला बंद कर दिया था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!