Thursday , July 30 2026
Breaking News

अनंतनाग में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह के मासूम बेटे ने आर्मी की ड्रेस पहनकर पिता को किया सैल्यूट, कुछ देर में दी जाएगी विदाई, पंजाब के मंत्री पहुंचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : अनंतनाग में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भड़ौजियां पहुंच गया है। कर्नल के भाई संदीप सिंह ने बताया कि दोपहर बाद उनका अंंतिम संस्कार किया जाएगा। उने अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसपी डॉक्टर संदीप गर्ग और डीसी आशिका जैन समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं कर्नल मनप्रीत के मासूम बेटे ने आर्मी की ड्रेस पहनकर अपने पिता को सेल्यूट किया। पंजाब के मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा अंतिम संस्कार में पहुंच गए हैं।

जल्द ही गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित भी गांव पहुंचने वाले हैं। अपने सपूत को आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा है। शहीद कर्नल के अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी हो चुकी है। सेना के अधिकारियों ने भी गांव में पहुंचकर श्मशान घाट को जाते रास्ते और श्मशान घाट का दौरा किया। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए खरड़ की विधायक और मंत्री अनमोल गगन मान के आने की संभावना भी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Commonwealth Games 2026: India-Pakistan के बॉक्सर में हो सकता है फाइनल, ये है समीकरण

न्यूज डेस्क, (PNL) :  Commonwealth Games 2026 की बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान का फाइनल. इसके …

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!