Thursday , September 10 2026
Breaking News

अकाली विधायक सुखविंदर सुक्खी ने दो दिन के भीतर दो बार की सीएम भगवंत मान से मुलाकात, चर्चाएं शुरू

चंडीगढ़, (PNL) : बंगा से अकाली दल के विधायक डॉ. सुखविंदर सिंह सुक्खी दो दिन में दो बार सीएम भगवंत मान से मुलाकात कर बैठे हैं, जिसको लेकर राज्य की राजनीति गर्मा गई है। इसी बीच चर्चा है कि शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता सुक्खी आने वाले समय में आप ज्वाइन कर सकते हैं।

हालांकि इस मामले में मीडिया से बातचीत में डॉ. सुखविंदर सिंह ने इन चर्चाओं पर विराम लगाया है। उन्होंने कहा कि मुलाकात जरूर हुई है, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। एक घंटा 15 मिनट मीटिंग चली मीटिंग में उन्होंने अपने हलके के मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ज्वाइन करनी होती तो शुरू में ही कर लेते, अब दो साल पार्टी को सत्ता में आए हुए हो गए हैं।

इस वजह से हुई सीएम से अकाली नेता की मुलाकात

डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने बताया कि CM भगवंत मान से उनकी दो दिन में दो बार मुलाकात हुई है। एक बार शनिवार को मुलाकात हुई, जब CM खटकड़ कलां में म्यूजियम का शुभारंभ करने आए थे। इस दौरान उन्होंने सारी बात सीएम को बताई और वह चले आए। हालांकि वह अपने मेडिकल कॉलेज खोलने की बात नहीं रख पाए थे। इसी बीच डीसी नवांशहर से उनकी बात हुई थी। डीसी को कोई कंफ्यूजन हो गई। ऐसे में डीसी ने CM स्टाफ को कहा हैलीपेड पर सीएम से डॉ. सुक्खी मिलना चाहते हैं। इस पर उनका जवाब आया कि इन्हें अगले दिन 11 बजे सीएम रिहायश पर भेज दीजिए।

डॉ. सुक्खी ने कहा कि मैंने उन्हें कहा कि वह 5 बजे चले जाएंगे। जबकि CM हाउस से चार बजे मुलाकात का समय रखा गया। इसके बाद वह अपनी सिक्योरिटी के साथ सरकार गाड़ी में मिलने गए। उन्होंने अपने हलके के मुद्दे उठाएं। उन्होंने सीएम को भी कहा था कि इस मुलाकात पर कई तरह की चर्चाएं शुरू होंगी। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के प्रधान से भी इस बात को लेकर चर्चा की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!