Thursday , July 30 2026
Breaking News

अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन का कभी भी ऐलान संभव, ‘बड़े भाई’ की भूमिका में ही रहेगा अकाली दल, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब की राजनीति में बड़ा फेरबदल अब अंतिम मोड़ पर आ गया है। अकाली दल की एक बार फिर से एनडीए में वापसी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक अकाली दल और भाजपा के नेताओं के बीच गठबंधन और लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर बातचीत तकरीबन तय हो गई है। अकाली दल ‘बड़े भाई’ की भूमिका में ही नजर आएगा। यानि की अकाली दल 7 और बीजेपी 6 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। बता दें कि देश में अप्रैल-मई महीने के बीच लोकसभा चुनाव का आयोजन किया जा सकता है।

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल 1997 से लेकर सितंबर 2020 तक भाजपा की पुरानी सहयोगी पार्टी रही है। हालांकि, साल 2020 में तीन कृषि कानूनों के विरोध में हरसिमरत कौर बादल ने केंद्र सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके कुछ दिनों बाद ही दोनों पार्टियों के रास्ते अलग हो गए थे। बाद में कृषि कानूनों को वापस ले लिया गया। दोनों दलों ने पंजाब विधानसभा चुनाव भी अलग-अलग ही लड़ा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!