Sunday , July 26 2026
Breaking News

हिमाचल प्रदेश : मनाली में बादल फटने से आई बाढ़, पलचान में मची अफरा तफरी, घर बहे, देखें तस्वीरें

मनाली, (PNL) : हिमाचल प्रदेश के मनाली में आधी रात बादल फटने से अंजनी महादेव नदी व आखरी नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से पलचान, रुआड व कुलंग गांव में अफरा तफरी मच गई। नदी से आ रही भयंकर आवाज से हर कोई सहम गया। बाढ़ से पलचान में दो घर बह गए हैं जबकि एक घर को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

पुल व पावर प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा है। घरों में रह रहे लोगों ने भागकर जान बचाई लेकिन घर बाढ़ की चपेट में आ गए। पलचान व सोलंग के समीप स्नो गैलरी में मलबा आने से मनाली लेह मार्ग भी बन्द हो गया है। मनाली प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। प्रशासन नुकसान का भी आंकलन कर रहा है। बाढ़ से धनी राम सहित खिमी देवी के घर भाग बह गया है जबकि सुरेश के घर को नुकसान पहुंचा है।

पलचान पंचायत की बीडीसी सदस्य रेशमा देवी व प्रधान कौशल्या व पूर्व प्रधान सुंदर ठाकुर ने बताया कि रात लगभग एक बजे अंजनी महादेव नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से नदी में भयंकर आवाज आई। इसके चलते गहरी नींद में सोए लोग भी जाग गए। नदी किनारे रहने वाले लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों में आ गए। उन्होंने बताया कि नदी में आई बाढ़ से लोगों ने भागकर जान बचा ली है लेकिन लोगों को भारी नुकसान हुए है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में रास्ता मांगने पर युवक की पिटाई:ईंट-पत्थर बरसाए, गाड़ियों के शीशे तोड़े; CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में रास्ता मांगने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद कुछ …

Dharmendra Pradhan का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः Rahul Gandhi

न्यूज डेस्क, (PNL) : राहुल गांधी 10 जनपथ, नई दिल्ली पहुंचे और छात्रों के बीच …

रूसी समुद्री क्षेत्र में एक भारतीय की मौत, MEA ने जताई चिंता, कहा- International व्यापार की आजादी पर खतरा

न्यूज डेस्क, (PNL) : ब्लैक सी में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में एक …

जगराओं में नकाबपोश चोरों ने बाइक चुराई:25 सेकेंड में खोला लॉक, मालिक घर से निकले तो गायब मिली; CCTV में कैद घटना

लुधियाना , (PNL) : जगराओं में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। दो नकाबपोश चोरों …

जकार्ता में छिपा गैंगस्टर जॉबन बिल्ला पंजाब पुलिस के शिकंजे में, ‘ऑपरेशन नोमैड हंट’ के तहत भारत लाया गया

मोहाली, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!