Wednesday , September 9 2026
Breaking News

हार के बावजूद रवनीत सिंह बिट्टू बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री, 2027 के पंजाब चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी शुरू, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : नरेंद्र मोदी आज शाम को प्रधानमंत्री के तौर लगातार तीसरी बार शपथ लेंगे। इससे पहले मोदी कैबिनेट में जिन सांसदों और नेताओं को जगह मिलने की संभावना है, उन्हें फोन कॉल के जरिए पीएमओ पहुंचने के लिए कहा गया। पंजाब की 13 सीटों में से बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

इस करारी हार बावजूद बिट्टू को पीएमओ से फोन कॉल आया, जिसके बाद वो दिल्ली पीएमओ पहुंच गए हैं। यानि उन्हें भी मोदी 3.0 में जगह मिलने जा रही है। हालांकि लुधियाना से वह चुनाव हार गए थे। कहा जा रहा है कि भाजपा 2027 की तैयारी कर रही है और बिट्टू पंजाब से भाजपा के सीएम चेहरा हो सकते हैं।

बता दें कि बिट्टू तीन बार कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं और पंजाब के दिवंगत सीएम बेअंत सिंह के पौत्रे हैं। किसानों के खिलाफ बिट्टू मुखर हैं और पंजाब के किसानों को चुनावों के दौरान धमकी तक दी थी। बिट्टू लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे।

बिट्टू ने कही ये बात

दिल्ली जाने से पहले रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात है। मुझे चुनाव हारने के बाद भी अपने मंत्रिमंडल में चुना है। इस बार पंजाब को प्राथमिकता दी गई है। मैं 2027 में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी के लिए जमीन तैयार करूंगा।

बिट्टू ने इस दौरान कांग्रेस पर भी तंज कसा। उन्होंनेए कहा कि महज 2 साल पहले पंजाब की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया था। आप जो काम कर रही है, वो सबको पता है। इसलिए लोगों के पास एक ही विकल्प है, वो है भाजपा। इसके साथ ही कहा कि अगर मौका मिला तो मैं पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!