Wednesday , July 29 2026
Breaking News

‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ अभियान जारी रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने मोहाली में घर-घर जाकर की चैकिंग, देखें तस्वीरें

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य के लोगों को वैक्टर -बोर्न बीमारियों से बचाने के लिए विशेष अभियान ‘हर शुक्रवार, डेंगू ते वार’ जारी रखते हुए, पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीमों ने आज मोहाली के गांव सोहाना में घर-घर जाकर चैकिंग की।

बता दें कि यह अभियान 4 अगस्त को शुरू किया गया था। स्वास्थ्य मंत्री ने आज अपने दौरे के दौरान अलग-अलग इलाकों में कई घरों की चैकिंग की। इस बीच, मच्छरों के लारवा के हाटस्पाट जैसे कूलर, रैफ्रिजरेटर के नीचे ट्रे, खुले बर्तन, नालियां आदि में लारवा पाया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य में डेंगू के मामले कम होने लगे है, लेकिन फिर भी लोगों को कम से कम नवंबर तक सतर्क रहने की जरूरत है और वे अपने आस-पास पानी जमा न होने से इस घातक बीमारी से आसानी से बच सकते है। मंत्री ने लोगों से अपील की कि वह डेंगू के लारवा,जिसको मच्छर बनने में एक सप्ताह का समय लगता है के प्रजनन को रोकने के लिए हर शुक्रवार को अपने आसपास जमा हुए पानी को निकाले।

डा. बलबीर सिंह ने कहा कि हालांकि इस अभियान का उदेश्य लोगों को डराना नहीं बल्कि जागरूक करना है, लेकिन इसके बावजूद उल्लंघन करने वालों के बार-बार चालान काटे जा रहे है। उन्होंने कहा कि अब तक स्वास्थ्य टीमों ने डेंगू का लारवा मिलने पर कम से कम 8000 चालान किए जा चुके है।

बता दे कि इस जागरूकता अभियान को शुरू करने के पीछे मुख्यमंत्री भगवंत मान का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर डेंगू की बीमारी को फैलने से रोकना है और इसे सार्वजनिक स्तर का अभियान बनाना है जो सामुदायिक भागीदारी से ही संभव हो सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!