Wednesday , September 30 2026
Breaking News

हमला रोकने के लिए कतर-ईरान के बीच डील! तेहरान को मिलेंगे 6 अरब डॉलर, तुरंत दिखा 3 असर

न्यूज डेस्क, (PNL) : खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के बीच कतर और तेहरान में एक साइलेंट डील की चर्चा है. इस डील का तुरंत 3 असर भी खाड़ी में देखने को मिल रहा है. इसके तहत पहली बार कतर ने आधिकारिक तौर पर ईरान के जंग से खुद को अलग कर लिया है. इतना ही नहीं, कतर ने एक बयान में अमेरिका और ईरानके बीच किसी भी तरह की मध्यस्थता नहीं करने की बात कही है. ईरान ने भी 20 मार्च के बाद कतर पर कोई हमला नहीं किया है. कतर और ईरान के बीच यह डील कैसे और किस तरीके से हुआ है. इसको लेकर खाड़ी में अलग-अलग तरह की अटकलें चल रही हैं.इजराइली वेबसाइट JFeed के मुताबिक कतर और ईरान के बीच एक समझौता हुआ है. इसके तहत अगर ईरान कतर के तेल और गैस ठिकानों पर हमला नहीं करता है तो उसे 6 बिलियन डॉलर दिए जाएंगे. दरअसल, यह पैसा 2023 में अमेरिका ने कतर को दिया था. उस वक्त ईरान ने कुछ अमेरिकी कैदियों को छोड़ा था, जिसके एवज में यह पैसा ईरान को मिलना था, लेकिन बाद में कतर इससे मुकर गया.अब इस डील के तहत कतर से ईरान को ये सभी पैसे मिलेंगे. ये पैसे सीधे ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प को दिए जाएंगे. ईरान की तरफ से इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ही पूरे जंग को लीड कर रही है.

तुरंत दिख गया डील का 3 इंपैक्ट

1. कतर के विदेश मंत्री ने अपने एक बयान में कहा कि हम ईरान और अमेरिका जंग में कोई मध्यस्थता नहीं करेंगे. क्योंकि, अमेरिका ईरान को यह भरोसा नहीं दिला पा रहा है कि उससे बात क्यों की जाए? मिडिल ईस्ट में कतर को सबसे शीर्ष मध्यस्थ माना जाता है. कतर ने ही अमेरिका को अफगानिस्तान के साथ डील कराया था. उस वक्त तालिबान और अमेरिका के बीच दोहा में समझौता हुआ था.

2. कतर सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि यह युद्ध कतर और ईरान का नहीं है. कतर किसी भी सूरत में ईरान पर हमला नहीं करेगा. जंग में अमेरिका की कोई मदद नहीं करेगा. क्योंकि, यह जंग इजराइल के लिए लड़ा जा रहा है. कतर ने जंग से खुद को अलग-थलग कर लिया है.

3.20 मार्च के बाद ईरान ने कतर पर कोई बड़ा हमला नहीं किया है. कतर पर आखिरी बार ईरान ने रास लफान पर बड़ा हमला किया था. इसके बाद से उसके इनर्जी ठिकानों पर अटैक नहीं कर रहा है. हालांकि, उस पर क्यों अटैक नहीं हो रहा है, इसको लेकर ईरान ने कुछ नहीं कहा है.

ईरान के हमले से कतर को नुकसान

ईरान के अटैक से कतर के 4 नागरिकों की अब तक मौत हुई है. 16 घायल हुए हैं. ईरान ने जंग में कतर के एलएनजी ठिकानों ज्यातादर हमले किए. कतर इनर्जी के मुताबिक उसके प्रोडक्शन में इससे 17 प्रतिशत की कमी आ सकती है. कतर भारत और चीन जैसे देशों को गैस सप्लाई करता है. अमेरिका भी कतर से गैस खरीदता है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!