Thursday , November 12 2026
Breaking News

स्वतंत्रता दिवस से पहले मोहाली RPG अटैक के मास्टरमाइंड को NIA ने पकड़ा, आतंकी लखबीर लंडा का भाई है तरसेम सिंह, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पहले बब्बर खालसा आतंकी तरसेम सिंह को NIA ने गिरफ्तार किया गया है। बब्बर खालसा का मोस्ट वांटेड आतंकी तरसेम सिंह की गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी उलपब्धि है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने विदेश में बैठकर भारत में ऑपरेट कर रहे आतंकी मॉड्यूल पर वार करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी तरसेम सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे यूएई से पकड़ा गया है।

एनआईए और इंटरपोल की मदद से आतंकी तरसेम सिंह को शुक्रवार को भारत लाया गया है। अब एनआईए आतंकी तरसेम सिंह से बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठन के अन्य आतंकियों, भारत में उनके आतंकी मॉड्यूल को ऑपरेट कर रहे आरोपियों और देश में हुई बड़ी वारदातों के पीछे उसकी क्या भूमिका रही, इन सभी से आतंकी तरसेम सिंह से एनआईए पूछताछ करेगी।

आतंकी तरसेम सिंह आतंकी लखबीर लंडा का सगा भाई है। तरसेम सिंह पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर संधू उर्फ रिंदा और अपने भाई लखबीर लंडा के लगातार संपर्क में था। इन दोनों के इशारे पर भारत में आतंकी साजिशों को अंजाम दे रहा था। एनआईए के अधिकारी ने बताया कि आतंकी तरसेम सिंह पंजाब के जिला मोहाली में हुए आरपीजी अटैक का भी मास्टर माइंड है। ऐसे में आने वाले दिनों में एनआईए इस मामले में भी बड़ा खुलासा कर सकती है।

आतंकी तरसेम सिंह पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। आतंकी लखबीर लंडा जोकि तरसेम सिंह का भाई है, उसके खिलाफ जून 2023 से गिरफ्तारी का गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी हुआ था। एनआईए के अधिकारी ने बताया कि आतंकी तरसेम सिंह बब्बर खालिस्तान इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी संगठन का एक प्रमुख एक्टिव मेंबर है और संयुक्त अरब अमीरात में बैठकर आतंकी रिंदा और लंडा का नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था।

अबू धाबी से दबोचा गया था
एनआईए की विशेष अदालत द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी करने और उसके बाद इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के बाद नवंबर 2023 में आतंकी तरसेम सिंह को अबू धाबी से दबोचा गया था। शुक्रवार को इंटरपोल की उचित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उसे संयुक्त अरब अमीरात से भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सीबीआई अदालत आज पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को सजा सुनाएगी, अदालत ने 34 साल बाद उन्हें दोषी ठहराया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को आज मोहाली …

Punjab में आज से शुरू होगी EVM-VVPAT मशीनों की जांच, लाइव वेबकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर …

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से स्विस खातों को लेकर पूछे सवाल, राहुल गांधी के ‘सेल्फ-गोल टैलेंट’ पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी …

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी सात करोड़ की रंगदारी

मोहाली, (PNL) :  आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान …

26 मिनट तक हवा में अटकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सांसे, वेलिंगटन में फ्लाइट की लैंडिंग का दिल दहलाने वाला मंजर

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड में तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया दो धड़ों में बंट …

IND vs NZ सीरीज के बीच अर्शदीप सिंह ने की सगाई, समरीन कौर को खास अंदाज में किया प्रपोज

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की …

श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, जगजीत सिंह बबीहा और कुलविंदर सिंह खरड़ के कीर्तन करने पर लगाई रोक, ये है वजह, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर …

दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम लोगों की जेब को एक और झटका लग गया है. …

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!