Tuesday , September 29 2026
Breaking News

सुखबीर बादल ने शुरू की ‘पंजाब बचाओ यात्रा’, बसपा ने बनाई दूरी, भगवंत मान बोले-पंजाब बर्बाद करने वाले निकाल रहे यात्रा, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को अमृतसर से ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ की शुरुआत की। यात्रा से पहले सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ श्री अकाल तख्त साहिब में माथा टेका। इसके बाद सुखबीर बादल श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे। जहां करीब 20 मिनट तक श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ बैठक की। इसके बाद सुखबीर ने अटारी सीमा से दो किलोमीटर पहले स्थित सरहद रिसोर्ट में एक रैली की और दोपहर बाद ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ की शुरुआत की।

दोपहर बाद पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया यात्रा में पहुंचे। यात्रा में पूर्व मंत्री गुलजीर सिंह रणिके, पूर्व मंत्री अनिल जोशी, पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिहं चीमा, पूर्व मीडिया सलाहकार हरचरण सिंह बैंस और शिअद शहरी प्रधान सुरजीत सिंह पहलवान भी मौजूद रहे।

यात्रा में कांग्रेस के खिलाफ शिअद का पोस्टर वार

‘पंजाब बचाओ यात्रा’ की गाड़ियों को शिअद के झंडे, पोस्टर और बैनर से सजाया गया था। इन पर कांग्रेस और आप पर निशाना साधा गया है। कांग्रेस पर निशाना साधते लिखा था कि असीं किवें भूल जाइए, कांग्रेस के किते तशदद व जुल्म को। पोस्टर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सज्जन कुमार, अजय माकन, बेअंत सिंह की फोटो लगी हैं। इंदिरा गांधी की तस्वीर के ठीक नीचे लिखा है कि 1984 में श्री अकाल तख्त साहिब ढेरी किया। एक अन्य होर्डिंग पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा गया।

नहीं पहुंची बसपा

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अकाली दल की यात्रा से किनारा कर लिया है। पंजाब में बसपा और अकाली दल के बीच गठबंधन है। 2022 का विधानसभा चुनाव भी दोनों दलों ने एक साथ लड़ा था। मगर अब शिअद की रैली से बसपा का किनारा करना सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र है।

बसपा के प्रदेश प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी समेत पार्टी का कोई भी नेता यात्रा में नहीं पहुंचा। जसवीर सिंह गढ़ी ने फोन पर बताया कि वह फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना में पार्टी की बैठकों में व्यस्त हैं। इस वजह से यात्रा में नहीं पहुंच सके हैं। उन्होंने बसपा और अकाली दल के गठबंधन टूटने के सवाल पर कुछ भी जवाब नहीं दिया।

सीएम भगवंत मान ने साधा सुखबीर पर निशाना

अकाली दल पर निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं ने अपने सरकारी पदों का दुरुपयोग करते काफी दौलत इकट्ठी करके अपने लिए महलनुमा घर बनाए। उन्होंने आगे कहा कि इन घरों की दीवारें तो ऊँची हैं परन्तु दरवाज़े आम लोगों के लिए हमेशा बंद ही रहते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह नेता लोगों की पहुँच से दूर रहे, जिस कारण लोगों ने उनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब को बर्बाद करने वाले अब पंजाब बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!