Wednesday , March 11 2026
Breaking News

सुखपाल सिंह खैहरा को हाईकोर्ट ने दी जमानत, तीन महीने बाद जेल से आएंगे बाहर, बेटे का आरोप-पिता पर एक नए केस की हो रही तैयारी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा को बड़ी राहत देते हुए 2015 में फाजिल्का में दर्ज एनडीपीएस केस में जमानत दे दी है। ऐसे में अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि उनके बेटे महताब खैहरा ने ट्वीट करके कहा है कि पिता को एक नए केस में फंसाने की तैयारी की जा रही है। बेटे के बयान के कुछ देर बाद ही कपूरथला पुलिस ने खैहरा को आईपीसी की धारा 195-ए और 506 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले 28 सितंबर को पुलिस ने उन्हें चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में अब तक 7800 से अधिक लोगों ने फेयर प्राइस शॉप्स के लिए आवेदन किया : लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़, (PNL) : खाद्य सुरक्षा के लाभों को लाभार्थियों तक तेज़ी से पहुंचाने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!