Tuesday , September 8 2026
Breaking News

सीएम मान का प्रताप बाजवा को ठोकवां जवाब, ‘पहले अपने 17 तो इक्ट्ठे कर लो, हमारे वाले MLA बाद में देख लेना’, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री चमकौर साहिब में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के दावों को खारिज करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के विधायकों के संपर्क में होने के हवाई दावे कर रहे हैं। पहले वो अपने 17 विधायकों को तो एकजुट कर लें।

सीएम मान ने मजाकिया लहजे में कहा कि बाजवा के मुख्यमंत्री बनने के सपने की भ्रूणहत्या तो कांग्रेस वालों ने पहले ही कर दी है। मान ने कहा कि राज्यपाल ने जो हिसाब मांगा है वो दिया जाएगा, लेकिन राज्यपाल ने पहले वालों (पहली सरकारों) से ये हिसाब क्यों नहीं माना इसका अफसोस है।

चमकौर साहिब में धान की खरीद की रस्मी शुरुआत करते हुए मान ने दावा किया कि इस किसानों अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने का पहली बार मौका मिलेगा। सरकार ने ऐसी योजना बनाई है कि किसान मंडी आए और फसल बेचकर घर लौट जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार है कि पंजाब सरकार ने खरीद शुरू होने से पहले धान के सीजन के लिए 37,000 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिस्ट (सीसीएल) प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने धान की खरीद के लिए केंद्र सरकार के पास से सीसीएल के रूप में 42,000 करोड़ रुपये की मांग की थी। मंडियों में अनाज लाने वाले किसानों के हितों की रक्षा के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणिकता की तकनीक शुरू की गई है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने डीएपी का मुद्दा केंद्र सरकार के पास उठाया था और इस पहलकदमी से तीन लाख एमटी डीएपी प्राप्त हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!