Wednesday , August 19 2026
Breaking News

सीएम भगवंत मान ने संडे वाले दिन सरकारी रिहायश पर बुलाए पार्टी के सभी विधायक, इन मुद्दों पर की चर्चा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के CM भगवंत मान ने चंडीगढ़ स्थित अपनी रिहायश पर पार्टी के सारे विधायकों से मीटिंग की। मीटिंग में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बने हालातों पर मंथन हुआ। इस मौके तय किया गया कि पार्टी चट्टान की तरह अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी है। केंद्र की तानाशाही को लोकसभा चुनाव में उचित जवाब मिलेगा। वहीं, इस मौके 31 मार्च को दिल्ली में होने वाली महारैली को लेकर भी योजना बनाई गई।

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सीएम भगवंत मान ने पहली बार विधायकों से मीटिंग की। मीटिंग में विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, अध्यक्ष प्रिंसिपल बुधराम और विधानसभा के डिप्टी कमिश्नर जय किशन रोडी भी मौजूद रहे। इस मौके पार्टी के विधायकों का कहना था कि वह पार्टी के साथ खडे़ हैं।

साथ ही इस मामले को जनता के बीच ले जाकर केंद्र सरकार की पोल खोलेंगे। इसके अलावा चुनाव समेत अन्य मुद्दों पर भी चिंतन किया गया। इससे पहले सीएम ने संगरूर में जहरीली शराब पीकर जान गंवाने लोगों के परिवारों से जाकर मुलाकात की। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया है कि इस मामले के लोगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!