Wednesday , September 9 2026
Breaking News

सीएम भगवंत मान ने जालंधर में किराए पर लिया घर, वेस्ट उप-चुनाव को लेकर बड़ा फैसला, परिवार के साथ रहेंगे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर वेस्ट के उप-चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मान ने जालंधर के दीप नगर में किराए पर घर ले लिया है। बताया जा रहा है कि वह परिवार के साथ उप-चुनाव तक यहीं पर रहेंगे। बता दें कि पंजाब में लोकसभा चुनाव में मिशन 13-0 की विफलता के बाद आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की साख दांव पर लगी है। महज 3 लोकसभा सीटें जीतने के बाद अब सिर्फ एक विधानसभा सीट ही आप की छवि को सुधार सकती है।

यह सीट जालंधर वेस्ट विधानसभा की है। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर भी उनके साथ रहेंगी। सीएम मान जल्द ही दीप नगर में शिफ्ट हो जाएंगे। यह फैसला कल चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद लिया गया है।

उनका ये नया ठिकाना सिर्फ उपचुनाव तक ही सीमित रहेगा या 2027 के विधानसभा चुनाव तक वह यहां रहेंगे, इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि सूत्र कह रहे हैं कि सीएम मान उप-चुनाव के बाद भी हफ्ते में दो या तीन दिन इसी घर में मौजूद रहेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इससे दोआबा और मांझा इलाके के नेताओं और लोगों के साथ वह नजदीकी संपर्क में रहेंगे।
सरकार आप के द्वार कार्यक्रम को भी इससे बढ़ावा मिलेगा।

गौर हो कि जालंधर वेस्ट हलके में उप चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारियां जोरो पर हैं। 14 जून यानी आज से करीब 21 जून तक सभी पार्टियों के नेता नामांकन भरेंगे। आम आदमी पार्टी के सबसे प्रमुख दावेदार हलका प्रभारी और भाजपा के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के बेटे मोहिंदर भगत हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी के कई अन्य नेता भी उक्त सीट को लेकर अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। जिसमें जिला संयोजक स्टीवन क्लेर और जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह का नाम शामिल है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!