Wednesday , September 9 2026
Breaking News

सीएम भगवंत मान ने 417 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, कैप्टन की बेटी पर कसा तंज, बोले-144 करोड़ को ये एक सौ फोर्टी फोर करोड़ बोलती है…

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज जहां 417 युवाओं को चंडीगढ़ म्यूनिसिपल भवन में नियुक्ति पत्र सौंपे, वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंदर कौर पर तंज भी कसे। सीएम मान ने किस्सा सुनाते हुए कहा- कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी ने कहना था कि मेरे पिता ने पटियाला के विकास के लिए एक सौ चौताली करोड़ रुपए खर्च किए।

लेकिन उन्होंने कहा- मेरे फादर ने पटियाला दे विकास ते, एक सौ फोर्टी फोर करोड़ रुपए खर्चे। सीएम ने कहा-मुझे पता चल गया कि इसे 100 बोलना आता है, चौताली बोलना नहीं आता। ये एक सौ 44 बोलने वाले हैं। कहते थे नौकरी नहीं दे सकते, खजाना खाली है। अब कैसे हो रहा है। पहले भी यही खजाना था।

मुख्यमंत्री कहा कि अभी तक पंजाब में 44666 युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी है। ये अकाली दल वाले हमेशा उन पर उंगली उठाते रहे और जब वे बोलते हैं तो कहते हैं, भगवंत मान बोलता है। असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाते रहे। ये असली मुद्दों से अपना पीछा छुड़ाने में लगे रहे।

लेकिन अब हालात ऐसे बन चुके हैं कि ये अपना घर भूल बैठे हैं और मुद्दे खुद इनसे पहले आ खड़े हो चुके हैं। कभी ये माफी पर गलती को मानते हैं और अब गलतियों की माफियां मांगने आ रहे हैं। खुद ही गलतियां की और अब उनकी माफियां मांगने पहुंच रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!