Tuesday , March 31 2026
Breaking News

सीएम भगवंत मान के करीबी इंद्रपाल सिंह बने पंजाब के मुख्य सूचना कमिश्नर, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने सीनियर वकील इंद्रपाल सिंह धनां को पंजाब का सूचना कमिश्नर नियुक्त किया है। वह मूलरूप से होशियारपुर के रहने वाले हैं। वहीं, समाजसेवी के रूप में उनकी इलाके में पहचान है। वह पूर्व DGP सुरेश अरोड़ा का स्थान लेंगे, जो सितंबर में इस पद से रिटायर हुए थे। धनां के नाम ने सभी को हैरान किया है, क्योंकि इस दौड़ में CM भगवंत मान के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.वेणुप्रसाद का नाम भी चल रहा था। उनके नामांकन को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंजूरी दे दी है। हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की घोषणा अभी बाकी है। बता दें कि धनां सीएम भगवंत मान के बेहद करीबी भी हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

ईरान के हमलों से डरे शाहरुख खान? दुबई में रद्द कर दी King की शूटिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ के शेड्यूल में बड़ा बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!