Wednesday , September 9 2026
Breaking News

सिद्धू मूसेवाला के पिता लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कांग्रेस हाईकमान ने मनाया, इस सीट से कैंडिडेट‌ संभव, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लोकसभा चुनाव से अपना राजनीतिक सफर शुरू कर सकते हैं। उनके कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा है। इसके लिए कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें मना लिया है।

उन्होंने खुद भी बीते दिनों अपनी हवेली में लोगों से बातचीत करते हुए भी राजनीति में उतरने की बात कही थी। कांग्रेस बलकौर सिंह को बठिंडा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

जानकारी के अनुसार अब जब सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई दुनिया में आ चुका है और चरण कौर को भी छुट्टी हो चुकी है तो बलकौर सिंह चुनावी सफर शुरू करने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि अभी कांग्रेस या मूसेवाला के परिवार ने इसके बारे में कुछ नहीं कहा है।

तकरीबन दो महीने पहले ही सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने राजनीति में आने की बात कही थी। उन्होंने हवेली में मूसेवाला के फैंस को संबोधित करते हुए कहा था- ”अगर हम राजनीति में आ गए तो फिर कहेंगे कि सिद्धू मूसेवाला के पिता राजनीति करते हैं। मगर राजनीति करने वाले और आम व्यक्ति में यही फर्क है कि मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को बम से उड़ा दिया गया था और मेरे बेटे का AK-47 से कत्ल कर दिया गया।

पूर्व CM का पोता सांसद था, उन्होंने सजा भी पूरी कराई, साजिश करने वाले भी पकड़े और अदालतों ने उन्हें सजा भी दी। जितनी सजा दी, वह उतनी काट चुके हैं, अब दोगुनी भुगत चुके हैं, लेकिन रिहाई फिर नहीं हो रही। फिर हम भी राजनीति में क्यों न आएं और अपने बेटे के इंसाफ दिलाने के लिए हर प्रयास करेंगे”।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!