Sunday , October 11 2026
Breaking News

सिख युवक को यूके में कत्ल केस में उम्रकैद:श्री साहिब से छाती में किए 5 वार, मर्डर के बाद झूठ बोला; तड़पकर मरा छात्र

जालंधर  , (PNL) : सिख युवक को यूके में उम्रकैद की सजा हुई है। 18 साल के विक्रम ने 18 साल के स्टूडेंट हेनरी नोवाक की श्री साहिब से हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में उसकी मां को भी अरेस्ट किया गया है। उस पर हत्या के बाद श्री साहिब छिपाने के आरोप हैं। घटना के बाद यूके में श्री साहिब पहनने पर बैन की मांग उठी, लेकिन 3 जून को यूके की संसद ने इस मांग को खारिज कर कहा कि एक घटना से पूरे सिख समाज की धार्मिक आजादी पर रोक नहीं लगाई जा सकती।

यूके के साउथहैम्प्टन में हुई इस घटना ने सिख समुदाय सहित पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। दिसंबर 2025 में यूनिवर्सिटी ऑफ साउथहैम्प्टन में फाइनेंस की पढ़ाई करने वाले हेनरी नोवाक की रात को हॉस्टल लौटते समय हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोर्ट ने सिख समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 23 साल के आरोपी विक्रम डिगवा ने आरोप लगाया था कि उस पर नस्लीय टिप्पणी की गई है, लेकिन पुलिस जांच में ये साबित नहीं हो पाया।

पुलिस ने घटना के बाद सबूतों को मिटाने का भी केस दर्ज किया। 18 साल के विक्रम को कम से कम 21 साल जेल में बिताने होंगे। पुलिस के अनुसार विक्रम के पास 21 सेंटीमीटर की कृपाण (श्री साहिब) थी, जिससे उसने हेनरी की छाती, पीठ और पैरों में 5 बार वार किए। हेनरी ने खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश की और अपने फोन से वीडियो भी बनाई।

मृतक हेनरी नोवाक, जो फाइनांस की पढ़ाई कर रहा था।

मृतक हेनरी नोवाक, जो फाइनांस की पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस ने कोर्ट में बताई कत्ल की पूरी कहानी

  • विक्रम ने झूठ बोला, मरते हुए हेनरी को हथकड़ी लगवाई: यूके के साउथहैम्प्टन की पुलिस ने कोर्ट में बताया कि इस मामले में सबसे हैरान करने वाला पहलू आरोपी का झूठ है। घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो विक्रम ने झूठी कहानी गढ़ते हुए दावा किया कि हेनरी ने उस पर नस्लीय टिप्पणी की थी और सिख होने के कारण गालियां दी थीं। इस झूठी गवाही के आधार पर पुलिस ने लहूलुहान और मरते हुए हेनरी को ही हथकड़ियां लगा दीं।

  • हेनरी कहता रहा उसे सांस नहीं आ रही: पुलिस के अनुसार हेनरी दर्द से कराहते हुए लगातार कहता रहा कि उसे चाकू मारा गया है और वह सांस नहीं ले पा रहा है, लेकिन विक्रम की झूठी कहानी के चलते उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। अस्पताल में हेनरी की मौत के बाद जब पूरी सच्चाई सामने आई, तो पुलिस को अपनी इस बड़ी गलती के लिए माफी मांगी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी की मां किरन कौर ने वारदात के बाद कृपाण को छिपाने में अपने बेटे की मदद की थी।

  • जज बोले-हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया: इस मामले की सुनवाई करते हुए जज विलियम ऑजली केसी ने विक्रम को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए कहा कि उसने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। अपने इस कारनामे से पूरे सिख समुदाय का नाम भी बदनाम किया। कोर्ट में हेनरी के पिता मार्क नोवाक और माता लूसी रोस ने भावुक और दर्दनाक बयान दिए।

  • चाकू से होने वाले अपराधों पर रोक लगाने की मांग: बेटे को खोने के गम में डूबे इस परिवार ने ब्रिटेन में चाकू से होने वाले अपराधों पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने धार्मिक आधार पर हथियारों को रखने की मिलने वाली छूट की समीक्षा करने की भी अपील की है, जिससे ब्रिटेन में सिखों के पवित्र ककार ‘कृपाण’ को लेकर नई बहस छिड़ गई।

सिख सांसदों ने कृपाण पर रोक न लगाने की बात रखी

हेनरी नोवाक कत्ल मामले में ब्रिटिश पार्लियामेंट (संसद) में 3 जून को सिख ककार कृपाण को लेकर चर्चा हुई। सांसदों ने कृपाण के इस्तेमाल को लेकर अपने विचार रखे। पार्लियामेंट में कई सांसद कृपाण पर बैन लगाने के पक्ष में थे, लेकिन गृह मंत्री शबाना महमूद ने कहा कि एक व्यक्ति के मामले के कारण पूरी कौम को नहीं जोड़ा जा सकता।

उन्होंने साफ किया कि कृपाण धारण करना सिखों का एक धार्मिक मामला है और दूसरी तरफ किसी का कत्ल करना एक अलग पहलू है। सिख सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी और गुरिंदर सिंह जोशन ने भी इस मामले में सिखों का पक्ष रखा और इसकी वकालत की।

SGPC के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल।

SGPC के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल।

SGPC महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने किया फैसले का स्वागत

मामले को लेकर SGPC के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल का एक वीडियो सामने आया है। गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पूरे समुदाय को एक व्यक्ति के मामले से नहीं जोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा है कि पूरे समुदाय को एक व्यक्ति की गलती या घटना के आधार पर बदनाम नहीं किया जाना चाहिए।

गुरचरण सिंह ग्रेवाल दशकों से अकाली दल और SGPC से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों विदेश में सिख महिला के साथ रेप और बुजुर्ग सिख से मारपीट जैसी घटनाएं भी हुए हैं, उन्हें टारगेट किया जा रहा है। ये चीजें पिछले दिनों इंग्लैंड के भीतर देखने को मिली हैं। पार्लियामेंट में सिखों के ककार को जो सम्मान दिया गया है, हम उसका स्वागत करते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!