Thursday , September 10 2026
Breaking News

सिक्किम की तबाही में अब तक 18 की मौत, 98 लापता, सुरंगों में फंसे लोग, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : सिक्किम में मंगलवार (03 अक्टूबर) की देर रात अचानक बादल फटने के बाद भयंकर बाढ़ आ गई. जिसमें अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और 98 लोग लापता हैं. राज्य सरकार ने बुधवार (04 अक्टूबर) को केंद्र सरकार को सूचना दी और एक आदेश जारी हुआ जिसके मुताबिक शुक्रवार (06 अक्टूबर) को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम उन सुरंगों में जाएगी जहां पर लोग फंसे हुए हैं.
ये टीम उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग जाएगी जिसके सामने एक कठिन चुनौती है कि पिछले 48 घंटों से बिना खाना पानी या किसी संभावित निकास के ये लोग सुरंगों में फंसे हैं. इन्हें बचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा. कोई नहीं जानता कि इन सुरंगों में पानी भरा है या नहीं, सुरंगों में फंसे लोग जिंदा हैं भी या नहीं.

सिक्किम के मुख्य सचिव विजय भूषण पाठक ने कहा, “चेकपोस्ट के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, लाचेन और लाचुंग में लगभग 3000 लोग फंसे हुए हैं. 700-800 ड्राइवर वहां फंसे हुए हैं. मोटरसाइकिलों से वहां गए 3150 लोग भी वहां फंस गए हैं. हम सेना और वायु सेना के हेलीकॉप्टरों से सभी को निकालेंगे. सेना ने लाचेन और लाचुंग में फंसे लोगों को इंटरनेट पर उनके परिवारों से बात कराई.”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!