Monday , August 17 2026
Breaking News

शुभकरण की मौत पर पंजाब में कत्ल की FIR दर्ज, पिता बोले- किसान रुक गए थे, पुलिस गोलियां चलाती रही, एक बेटे के सिर पर लगी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर 21 फरवरी को झड़प में मारे गए किसान शुभकरण के मामले में पंजाब पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। किसान संगठन लगातार FIR दर्ज करने पर अड़े हुए थे। पुलिस ने IPC की धारा 302 (हत्या) और 114 के तहत केस दर्ज किया है। अभी केस में किसी को नामजद नहीं किया गया है।

आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस घटना वाले दिन के फोटो और वीडियो इकट्‌ठे करेगी। जिसके आधार पर केस में नाम शामिल किए जाएंगे। ये केस पटियाला के पातड़ां थाना में दर्ज किया गया है।

शुभकरण के पिता चरणजीत सिंह (45) ने कहा- मैं खेती का काम करता हूं। मेरा 21 वर्ष का बेटा शुभकरण सिंह किसानों के साथ अपने कर्ज माफी को लेकर आंदोलनों का हिस्सा बनने जाता था। 13 फरवरी को किसान आंदोलन के ऐलान को देखते हुए शुभकरण किसान संगठनों के साथ चला गया था। शुभकरण के जाने के दो दिन बाद मैं भी आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए पहुंच गया था।

हरियाणा की ओर से आंसू गैस के गोले फेंके गए

चरणजीत ने कहा- जब मैं आंदोलन में पहुंचा तो वहां बेटे सहित गांव के अन्य किसानों के साथ मुलाकात हुई। सभी खनौरी बॉर्डर पर मौजूद थे। किसानों पर हरियाणा की ओर से आंसू गैस के गोले फेंके जा रहे थे। हरियाणा सरकार की बैरिकेडिंग से करीब दो किमी दूर हम अपनी ट्रॉलियां लगाकर शांति पूर्वक ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे।

21 फरवरी को जत्थेबंदी द्वारा दिल्ली की ओर बढ़ने का ऐलान किया गया था। अपना आंदोलन मुकम्मल करने के लिए शुभकरण और उनके साथी दिल्ली की ओर बढ़ने लगे, लेकिन हरियाणा सरकार द्वारा नाकाबंदी कर दी गई और अंधाधुंध आंसू गैस के गोले फेंके गए। साथ ही गोलियां चलाई गईं। सरकार की कार्रवाई को देखते हुए किसान रुक गए थे, मगर फिर भी पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई को रोका नहीं गया।

शुभकरण से सिर्फ 5 कदम की दूरी पर थे पिता
चरणजीत ने कहा- मैं शुभकरण से सिर्फ पांच कदम की दूरी पर था, इतने में उसके सिर के पीछे से गोली आकर लगी। जिसके बाद वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उसे सरकारी एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। लगभग एक घंटे बाद गांव में फोन आया कि डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!