Tuesday , July 21 2026
Breaking News

शहीद करतार सिंह सराभा के बलिदान दिवस पर नशे के खिलाफ निकाली गई साइकिल रैली, सीएम मान ने भी चलाई साइकिल

लुधियाना, (PNL) : शहीद करतार सिंह सराभा के बलिदान दिवस पर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में साइकिल रैली निकाली गई। रैली को मुख्यमंत्री भगवान मान ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा रैली में शामिल हुए। सीएम भगवंत मान ने भी रैली में साइकिल चलाई। रैली पीएयू से शुरू होकर करीब 13 किलोमीटर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए संपन्न हुई।

रैली के शुरू होने से पहले पीएयू में मंच से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस रैली का मकसद युवाओं में बढ़ रहे नशे को दूर करना है। सीएम ने कहा कि पंजाब में  युवाओं को नशे की आदत लग चुकी है जिसे छुड़ाना बहुत जरूरी है। इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बढ़ता नशा पूर्व सरकारों की कारगुजारी का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नशा तस्करों को पकड़ रही है और उन पर केस दर्ज कर अंदर कर रही है। आज बड़े पैमाने पर तस्कर पकड़े  जा रहे हैं। यह सरकार की नशा तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई का परिणाम है फिर भी नशे को जागरूकता से और इस पर कुठाराघात करके ही नशा खत्म किया जा सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!