Monday , August 31 2026
Breaking News

विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपए के साथ किया गिरफ्तार, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी अथक लड़ाई के दौरान सोमवार को पुलिस कमिशनरेट दफ़्तर, अमृतसर की आर्थिक अपराध शाखा में तैनात सब इंस्पेक्टर (एस. आई) कुलवंत सिंह ( नंबर 700/ अमृतसर सिटी) को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम एसआई को सूरज मेहता निवासी गोपाल दास रोड, अमृतसर की तरफ से दर्ज करवाई शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँचकर बताया है कि उक्त पुलिस मुलाज़ीम हाईकोर्ट से उसके पिता की गिरफ़्तारी पर अंतरिम स्टे मिलने के बाद पुलिस जांच में शामिल होने और इस मुकदमे में नियमित ज़मानत लेने में मदद करने के बदले 50,000 रुपए की रिश्वत माँग रहा है।

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया कि उक्त थानेदार उसके पिता द्वारा उनकी सांझा फर्म में भाईवालों के विरुद्ध दर्ज किये एक अलग केस में मदद देने के नाम अधीन पहले एक लाख रुपए की रिश्वत ले चुका है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद, अमृतसर रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और एसआई कुलवंत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 50, 000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त दोषी पुलिस मुलाज़ीम के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!