Tuesday , September 29 2026
Breaking News

वर्ल्ड कप : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला दो बजे होगा शुरू, फाइनल देखने कौन-कौन आ रहा? यहां देखिए पूरी लिस्ट

अहमदाबाद, (PNL) : गुजरात के अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले के आगाज में चंद घंटे ही बचे हैं. ठीक दो बजे मैच शुरू हो जाएगा. इससे पहले पूरे अहमदाबाद शहर में क्रिकेट फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा है. हवाई जहाजों और प्रीमियम ट्रेनों की भीड़ एक तरफ है. दूसरी ओर सड़क परिवहन के जरिए चलने वाली लगभग सभी गाड़ियां क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ से पटी पड़ी हैं.

फाइनल मुकाबले को देखने के लिए न केवल भारत के लाखों क्रिकेट प्रेमी पहुंचने वाले हैं, बल्कि देश दुनिया से सैकड़ो वीआईपी गेस्ट भी हाजिर होंगे. इनमें खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री सह रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस की उपस्थित सबसे अधिक सुर्खियों में है. चलिए हम आपको बताते हैं कि क्रिकेट विश्व कप के इस महा मुकाबले में कौन-कौन से ऐसे बड़े चेहरे शिरकत करने वाले हैं जिन पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं.

पहुंचेंगे 100 से ज्यादा वीआईपी

अहमदाबाद में होने वाले इस विश्व कप फाइनल को देखने 100 से ज्यादा वीवीआईपी पहुंचेंगे, जिनमें 8 से ज्यादा राज्यों के सीएम शामिल हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस व ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल भी स्टेडियम में मैच देखने पहुंचेंगे. इसके साथ ही सिंगापुर के राजदूत, अमेरिका के राजदूत एरिक गैसेट्टी, यूएई के राजदूत भी अहमदाबाद आएंगे. उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल भी परिवार के साथ पहुंचेंगे. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास भी अहमदाबाद आएंगे.

नीता अंबानी भी अपने परिवार के साथ मैच देखेंगी.
सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज भी होंगे शामिल
भारत की मेजबानी में हो रहे इस रोमांचक महा मुकाबले को देखने के लिए सुप्रीम कोर्ट और गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस और पूर्व जस्टिस भी पहुंचने वाले हैं.

भारत के ये बड़े नेता होंगे शामिल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के इस महा मुकाबले में भारत के कई बड़े नेता शिरकत करेंगे. इनमें खास तौर पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, मेघालय के सीएम कोनराड के संगमा भी पहुंचेंगे. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अहमदाबाद आएंगे. गुजरात, तमिलनाडु और कई राज्यों के विधायक भी अहमदाबाद आएंगे. तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि अहमदाबाद आएंगे.

इसके अलावा फिल्म जगत की भी कई हस्तियां भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले महा मुकाबले में शिरकत करने वाली हैं. इन वीआईपी अतिथियों की उपस्थिति की वजह से अहमदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है. मैच के आगाज पर भारतीय वायु सेवा की सूर्य किरण टीम हवाई करतब दिखाएगी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!