Monday , September 28 2026
Breaking News

वकील को टार्चर करने वाले सीआईए इंचार्ज और हवलदार किए गए सस्पेंड, वकीलों की हड़ताल के बाद सरकार का एक्शन, पढ़ें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में पुलिस हिरासत दौरान एक वकील को टार्चर करने के आरोप में एसएसपी ने सीआइए इंचार्ज इंस्पेक्टर रमन कुमार व सीनियर कांस्टेबल हरबंस सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वकीलों की हड़ताल के बाद दबाव में आकर इन दोनों को सस्पेंड किया गया है।

सस्पेंड किए गए दोनों पुलिस मुलाजिमों की ड्यूटी पुलिस लाइन में लगा दी गई है। साथ ही मामले की जांच अब एसपी मोगा रविंदर सिंह और डीएसपी को सौंप दी गई है। वकील वरिंदर सिंह संधू व उसके मुवक्किल के साथ हिरासत में अमानवीय व्यवहार के आरोप में सोमवार देर शाम को थाना सदर में एसपी रमनदीप सिंह भुल्लर, सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर रमन कुमार सहित छह पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

इस मामले में वकीलों की ओर से पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में हड़ताल करने के बाद पुलिस दबाव में आ गई और अपने ही अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा। यह केस स्थानीय अदालत के निर्देशों पर पीड़ित वकील वरिंदर सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। सस्पेंड किए गए अधिकारी व कर्मचारी के मामले को लेकर गठित एसआईटी जांच करेगी।

श्री मुक्तसर बार एसोसिएशन के प्रधान भूपिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि बीती 14 सितंबर को एडवोकेट वरिंदर सिंह संधू के एक क्लाइंट ने उन्हें बताया कि पुलिस ने गांव में नशे के खिलाफ एक कमेटी बनाई है। उस कमेटी में शामिल लोगों के खिलाफ उनका केस चल रहा है। बताया कि वह उनकी और घर आने वालों की तलाशी लेते हैं और उन्हें झूठे केस में फंसाने का शक जताया।

एडवोकेट वरिंदर सिंह संधू क्लाइंट के साथ SSP ऑफिस गए थे, लेकिन वहां SSP से मुलाकात नहीं हो सकी। फिर क्लाइंट ने एडवोकेट वरिंदर से कहा कि अब उसे गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। ऐसे में एडवोकेट ने क्लाइंट को थाना सदर में शिकायत देने को कहा और उसके साथ थाना सदर चले गए। वहां शिकायत के बाद थाना एसएचओ ने उन्हें गांव में आकर ग्रामीणों की संयुक्त कमेटी बना देने का भरोसा दिलाया।

थाने से बाहर निकलने पर एडवोकेट से मारपीट

आरोप हैं कि पुलिस थाने से बाहर निकलते ही एडवोकेट संधू से CIA के पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की गई। फिर उन्हें जबरन CIA दफ्तर ले जाकर उनसे अमानवीय व्यवहार कर मारपीट की। फिर 16 सितंबर को एडवोकेट संधू को कोर्ट में पेश किया। आरोप हैं कि इससे पहले पुलिस ने एडवोकेट को यह कहकर डराया-धमकाया कि यदि उन्होंने कोर्ट में मुंह खोला तो उनसे दोबारा अमानवीय व्यवहार किया जाएगा।

पुलिस के धमकाने पर मुंह नहीं खोला

इससे पहले पीड़ित एडवोकेट वरिंदर सिंह संधू ने न तो मेडिकल अफसर के सामने आपबीती बयां की और न ही CJM कोर्ट में कुछ कहा। हालांकि बाद में कुछ वकील साथियों को पूरी घटना बारे जानकारी दी। इसके बाद वकीलों ने अदालत में अर्जी दायर कर पीड़ित वकील का मेडिकल दोबारा कराने की अपील की। अदालत ने अर्जी स्वीकार की और मेडिकल के दो दिन बाद रिपोर्ट आने पर उसमें 18 जगहों पर चोट की पुष्टि हुई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!