Wednesday , February 18 2026
Breaking News

लेह से दुखद खबर, गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 9 जवान शहीद

लेह, (PNL) : लेह के केरी में सेना के एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है. लेह के पास मौजूद केरी गांव में शनिवार (19 अगस्त) को शाम साढ़े 6 बजे सेना का वाहन खाई में गिर गया. इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई. वहीं, एक जवान घायल बताया जा रहा है. लद्दाख के रक्षा अधिकारी ने बताया कि केरी शहर से 7 किमी दूर एक दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई जब उनका वाहन खाई में गिर गया. घटना में कई अन्य घायल हैं. सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास केरी की ओर बढ़ रहे थे. दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : NHS अस्पताल में रोबोट की मदद से जोड़ बदलने का बड़ा कार्यक्रम होगा 21 और 22 फरवरी को, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : एन.एच.एस अस्पताल, जो हड्डियों और जोड़ों के बेहतरीन इलाज के लिए जाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!