Wednesday , September 9 2026
Breaking News

लुधियाना मेयर ऑफिस, दिलजीत दोसांझ का घर उड़ाने की धमकी:अफसरों को धमकी भरा ईमेल, निगम दफ्तर खाली करवाया

लुधियाना  , (PNL) :  लुधियाना नगर निगम के उच्च अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल में लुधियाना की मेयर इंदरजीत कौर के ऑफिस और मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह ईमेल सोमवार सुबह नगर निगम कमिश्नर और अन्य सरकारी आईडी पर भेजी गई है।

लुधियाना में धमकी के बाद निगम ऑफिस के बाहर भीड़।

लुधियाना में धमकी के बाद निगम ऑफिस के बाहर भीड़।

क्या लिखा है धमकी भरे ईमेल में? सुबह करीब 7:28 बजे आई ईमेल आईडी का सब्जेक्ट “B”0mb Blast – Mayor Office Ludhiana!” रखा गया है। ईमेल में धमाकों का समय भी निर्धारित किया गया है। दोपहर 1:11 बजे लुधियाना मेयर पर हमले की धमकी दी गई है। इसके साथ ही रात 9:11 बजे दिलजीत दोसांझ के घर पर धमाके की चेतावनी दी गई है।

लुधियाना में भेजा गया धमकी भरा मेल।

लुधियाना में भेजा गया धमकी भरा मेल।

लुधियाना मेयर ऑफिस पर लगा ताला।

लुधियाना मेयर ऑफिस पर लगा ताला।

1984 के दंगों का जिक्र, 6 जून तक का अल्टीमेटम

ईमेल में 1984 के सिख दंगों का हवाला देते हुए “खून का बदला खून” से लेने की बात लिखी गई है। धमकी देने वालों ने लिखा कि 6 जून तक बम धमाकों के जरिए निशाना बनाया जाएगा।

किसने भेजी है यह धमकी? ईमेल के अंत में इसे ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ (KHALISTAN National ARMY) की तरफ से भेजा गया बताया गया है। इसमें दो नाम लिखे गए हैं: 1. इंजीनियर गुरनख सिंह (रुकन शाहवाला) 2. डॉ. गुरनिरवैर सिंह (खान राजादा)

पुलिस विभाग और साइबर सेल पूरी तरह अलर्ट

धमकी के बाद पुलिस महकमा और साइबर सेल अलर्ट है। ईमेल के आईपी एड्रेस और सेंडर को ट्रेस करने की त्वरित जांच शुरू कर दी गई है। मेयर कार्यालय और महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा कड़ी किए जाने की संभावना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!