Thursday , August 20 2026
Breaking News

लुधियाना में लेडी ASP को ट्रक ने कुचला:सड़क पार कर रहे व्यक्ति से टकराकर बाइक से गिरीं थीं; पति की पहले ही मौत हो चुकी

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के पास हंबड़ा इलाके में बाइक से सड़क पर गिरी एक महिला सरकारी कर्मचारी को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इससे कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रवीता के रूप में हुई है। वह लुधियाना में बहादुरके रोड की रहने वाली थीं। वह अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार थीं। रोड पर जाते समय सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति उनकी बाइक से टकरा गया, जिससे रवीता बाइक से रोड पर गिर पड़ीं और पीछे से आ रहा ट्रक उनकी खोपड़ी को कुचलता निकल गया।

रवीता जगराओं के डाकघर में बतौर सहायक डाक अधीक्षक (ASP) अपनी सेवाएं दे रही थीं। जानकारी के अनुसार, रवीता के पति नहीं हैं। वह अपनी इकलौती बच्ची की अकेले ही परवरिश कर रही थीं। इस हादसे के बाद एक बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया है।

हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई थी।

हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई थी।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब रवीता अपने एक साथी कर्मचारी आकाशदीप सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी ड्यूटी के लिए जगराओं जा रही थीं। आकाशदीप सिंह सिद्धवां बेट डाकघर में तैनात हैं।

जब दोनों लुधियाना से सिद्धवां बेट की ओर जाते हुए हंबड़ा में HDFC बैंक के सामने पहुंचे तो अचानक एक व्यक्ति भागकर सड़क पार करने लगा। वह व्यक्ति सीधे मोटरसाइकिल से आ टकराया। इस अचानक हुई टक्कर के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठी रवीता सीधा सड़क पर जा गिरीं।

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक (HR62-5787) ने सड़क पर गिरी रवीता को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि रवीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस CCTV खंगाल रही

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी हंबड़ा के इंचार्ज प्रितपाल सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है और घटनास्थल से ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि हादसे के सही कारणों और पूरी घटना की बारीकी से जांच करने के लिए HDFC बैंक के बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। फुटेज देखने के बाद ही हादसे की असली तस्वीर साफ हो पाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

किसान नेताओं के बीच विवाद तेज हुआ, पंधेर ने राजेवाल के आरोपों का जवाब दिया; खुली बहस की चुनौती दी गई

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान संगठनों के बीच चल रहा आंतरिक विवाद अब …

FIH World Cup: भारत ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच महिला विश्व …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!