Wednesday , May 27 2026
Breaking News

लुधियाना में युवक की पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या:शराब ठेके से उठाया, खाली प्लॉट में लेजाकर लूटा; आरोपी बोले- पैसे नहीं दे रहा था

लुधियाना , (PNL) :  लुधियाना में शेरपुर चौक के पास एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव खाली प्लॉट में पड़ा मिला। युवक के चेहरे पर पत्थर मारे गए, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह से खराब हो चुका है। इससे पुलिस उसकी पहचान भी नहीं कर पाई है। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि उन्हें शराब के लिए पैसे की जरूरत थी। इसलिए, वे युवक को ठेके के पास से उठाकर प्लॉट तक ले गए। वहां उसकी जेब से पैसे निकालकर उसे मार डाला।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें दो युवक एक युवक को कंधे का सहारा देकर ले जाते दिखे। इससे ही दोनों आरोपी पकड़े गए।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें दो युवक एक युवक को कंधे का सहारा देकर ले जाते दिखे। इससे ही दोनों आरोपी पकड़े गए।

पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी खंगाले

जानकारी मुताबिक, पुलिस को मंगलवार, 26 मई की सुबह सूचना मिली कि NPC ट्रांसपोर्ट के पास खाली प्लॉट में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल को सील कर जांच शुरू की।

पुलिस ने सबसे पहले आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। इसमें रात के समय दो लोग एक व्यक्ति को कंधे पर घसीटते हुए दिए। इसके बाद पुलिस को शक हुआ है कि इन दोनों ने ही युवक की हत्या की है और उसके बाद शव को प्लॉट में फेंक दिया।

दोनों आरोपियों को घर से पकड़ा

पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को दोनों आरोपियों के बारे में पता चल गया। उन्होंने टीम बनाकर रेड की तो आरोपियों के घर से ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पड़ताल के दौरान सामने आया कि मृतक शराब के नशे में था और शेरपुर चौक के पास देसी और अंग्रेजी शराब के ठेके के नजदीक बैठा हुआ था। इसी दौरान दोनों आरोपी ठेके से शराब लेकर वहां पहुंचे। ये दोनों भी शराब पीने के आदी बताए जा रहे हैं।

पैसे के लिए युवक की जान ली

आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उन्हें और शराब चाहिए थी, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। इसलिए, उन्होंने किसी से पैसे छीनने की योजना बनाई। उन्हें ठेके के सामने ही एक युवक बैठा दिखा। उन्होंने उस युवक से बात की और उसे अपने साथ उठाकर एकांत में ले गए।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी अज्ञात युवक को सहारा देकर पास के खाली प्लॉट में ले गए। वहां उन्होंने युवक की जेब से पैसे निकाले। उसने विरोध किया तो दोनों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की और उसके चेहरे व सिर पर बार-बार पत्थरों से वार किए। इसके बाद गंभीर हालत में युवक को प्लॉट में छोड़कर आरोपी मौके से भाग गए। बाद में युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया

पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले संदीप श्रीवास्तव और उत्तर प्रदेश के बहराइच के निवासी इशाक अली के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार’, Election Commission की सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जीत

न्यूज डेस्क, (PNL) : सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को अपने अहम फैसले में कहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!