Wednesday , September 9 2026
Breaking News

लुधियाना में बड़ी वारदात, चार साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, पड़ोसी के बैड पर मिली लाश, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। डेहलों इलाके में लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या का मामला सामने आया है।

डाबा में रहने वाली बच्ची से उसी के पड़ोसी ने दुष्कर्म किया, फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शव को अपने कमरे के बेड में छोड़ कर मौके से फरार हो गया। देर शाम को जब परिवार बच्ची को ढूंढ रहा था तब उसका शव पड़ोसी के कमरे में पड़ा मिला।

इसके बाद सभी आला अधिकारी और थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। देर रात तक इस मामले में कोई पुलिस अधिकारी कुछ बोलने के तैयार नहीं था।

दरअसल, बापू मार्किट के पास रहने वाली चार साल की बच्ची सुबह घर के बाहर खेल रही थी। अचानक वह लापता हो गई। परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिवार को पता चला कि अंतिम बार बच्ची को पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के साथ देखा गया था।

जब उसके कमरे में गए तो वहां ताला लगा हुआ था और युवक वहां पर नहीं था। जब उसका कमरा खोलकर देखा गया तो अंदर बेड में बच्ची की अर्धनग्न लाश पड़ी हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग टीमें बनाई हैं जो आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!