Tuesday , July 7 2026
Breaking News

लुधियाना में निहंग सिखों द्वारा शिव सेना नेता पर तलवार से किए हमले के मामले में आया बड़ा मोड़, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को निहंगों द्वारा शिव सेना नेता पर किए गए हमले मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने नेता संदीप थापर के गनमैन को सस्पेंड कर दिया है। गनमैन पर आरोप है कि वह हमले के समय दूर खड़ा तमाशा देखता रहा। वारदात की वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठन भड़क उठे थे।

इसके विरोध में हिंदू नेताओं ने शनिवार को लुधियाना बंद का ऐलान किया था, लेकिन देर रात हिंदू नेताओं ने लुधियाना बंद का आह्वान स्थगित कर दिया है। इस बीच सीपी कुलदीप चहल शिवसेना नेता थापर का हालचाल जानने के लिए पहुंच गए।

कमिश्नर कुलदीप चहल बताया कि 2 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वे बाबा बुड्‌ढा दल से जुड़े हुए हैं। गनमैन पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। शिवसेना नेता थापर की हालत में सुधार बताया जा रहा है। हिंदू नेताओं का कहना है कि पहले अमृतसर में सुधीर सूरी और अब संदीप थापर के मामले में गनमैन ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि शिव सैनिकों पर हो रहे हमले चिंता का विषय है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के स्कूल के लिए निकली 12 वर्षीय छात्रा लापता:चार बच्चे साथ निकले थे, गेट से हो गई गायब, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

जालंधर , (PNL) : महानगर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र मेन रैणक बाजार में स्थित सरकारी …

OTT से हटने के बाद ‘Sutlej’ पर सियासी-सामाजिक घमासान, दिलजीत दोसांझ का आया जवाब

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज (पंजाब 95)’ एक बार फिर विवादों में …

पंजाब में नशा तस्करी पर बड़ा वार:अमृतसर में 11 किलो हेरोइन बरामद, तस्करी नेटवर्क की जांच; पुलिस का वार्निंग मोड ऑन

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत …

जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक सवार स्नैचर पकड़ा:पेशी के दौरान भागने की कोशिश, टांग में चोट; महिला से छीनी थी बालियां

जालंधर , (PNL) : जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक पर स्नैचिंग करने वाले एक आरोपी को थाना …

जालंधर पुलिस ने फिरौती गैंग के 3 आरोपी पकड़े:दो पिस्टल-देसी कट्टा और 9 कारतूस बरामद; 2 दिन का रिमांड मिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लोहियां खास थाना पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!