Sunday , July 26 2026
Breaking News

लुधियाना में थार सवार युवक की मौत:वाहन ने मारी टक्कर, इकलौता बेटा; कुछ दिन पहले कनाडा से लौटा था

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना जिले में फिरोजपुर हाईवे (मोगा रोड) पर सोमवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोगा के गांव दोधर निवासी मनकीरत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनकीरत सिंह अपनी थार गाड़ी में जगराओं से अपने गांव दोधर जा रहे थे।जब वह कोठे बग्गू के पास परदेसी ढाबा के नजदीक पहुंचे, तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी थार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार का संतुलन बिगड़ गया और वह फुटपाथ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में मनकीरत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्रेन की मदद से पलटी हुई थार को सीधा किया गया

घटना की सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दी। एसएसएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घायल युवक को गाड़ी से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल जगराओं पहुंचाया। बाद में क्रेन की मदद से पलटी हुई थार को सीधा किया गया।

डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया

इस संबंध में एसएसएफ अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि मनकीरत सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और उनके माता-पिता दोनों शिक्षक हैं। मनकीरत कुछ दिन पहले ही कनाडा से अपने माता-पिता से मिलने गांव आए थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

थाना सिटी जगराओं की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन ड्राइवर की तलाश में जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट की बदलेगी तस्वीर, बनेगी बेसमेंट पार्किंग, नितिन कोहली की बड़ी घोषणा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने …

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

लुधियाना में रास्ता मांगने पर युवक की पिटाई:ईंट-पत्थर बरसाए, गाड़ियों के शीशे तोड़े; CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में रास्ता मांगने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद कुछ …

Dharmendra Pradhan का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः Rahul Gandhi

न्यूज डेस्क, (PNL) : राहुल गांधी 10 जनपथ, नई दिल्ली पहुंचे और छात्रों के बीच …

रूसी समुद्री क्षेत्र में एक भारतीय की मौत, MEA ने जताई चिंता, कहा- International व्यापार की आजादी पर खतरा

न्यूज डेस्क, (PNL) : ब्लैक सी में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!