Thursday , September 10 2026
Breaking News

लुधियाना में चोरी का प्रयास करते युवक को रंगेहाथ पकड़ा:जबरन दरवाजा तोड़ने की कोशिश, शोर होने पर परिजनों-पड़ोसियों ने घेरा, पुलिस को सौंपा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पीएयू थाना इलाके के ऋषि नगर ए ब्लॉक में देर रात एक संदिग्ध युवक ने घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश की। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक के घर में घुसने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें वह पीले रंग की टी-शर्ट पहने दिख रहा है।जानकारी के अनुसार, देर रात संदिग्ध युवक ऋषिनगर में रहने वाली रिधिमा नामक महिला के घर में घुस गया। युवक ने दरवाजे को जबरदस्ती तोड़ने की कोशिश की। घर में मौजूद लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पहुंच गए। परिजनों और पड़ोसियों ने मिलकर आरोपी युवक को पकड़ लिया।

इसके बाद पीसीआर 112 पर घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। इसमें युवक के घर में दाखिल होने और दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते हुए दिख रहा है।इस मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई दमनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस पकड़े गए युवक की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे एक्शन लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

दुखद खबर : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

जालंधर, (PNL): पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता चुन्नी लाल भगत का निधन …

पंजाब में सरकारी मुलाजिमों की हड़ताल खत्म:सरकार ने शोकॉज नोटिस वापस लिया; जल्द CM मान से मीटिंग होगी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में सरकारी मुलाजिमों ने हड़ताल खत्म कर दी है। सरकार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!