Thursday , July 30 2026
Breaking News

लुधियाना की कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग:गत्ता-मशीने जली, फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर

लुधियाना , (PNL) :  लुधियाना में मंगलवार को दिल्ली रोड पर गेटसन इंटरनेशनल कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल फैक्ट्री में मौजूद सभी वर्कर्स को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी हैं।

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में कुछ देर पहले अचानक आग लगी। पहले फैक्ट्री वर्कर्स ने खुद बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब आग फैलने लगी तो फायर ब्रिगेड को बुला दिया। पुलिस की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।

ट्रांसफार्मर में पटाखा बजा, शॉर्ट सर्किट

मालिक विकास ने बताया कि बाहर ट्रांसफार्मर पर पटाखा बजा और उसके बाद अंदर शॉर्ट सर्किट हो गया। इस कारण अंदर कपड़ा, गत्ता और मशीनें जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में कपड़े के रोल पड़े थे।

जानकारी देते फैक्ट्री मालिक विकास।

जानकारी देते फैक्ट्री मालिक विकास।

डेढ़ घंटे से आग बुझाने में लगी टीम फायर अफसर आतिश राय ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे से फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी है। कपड़ों को आग लगने के कारण धुआं काफी हो गया है। आग पर अब काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

फायर अफसर आतिश राय ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे से फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी है। उनका कहना है कि कपड़े को आग लगने के कारण धुआं काफी हो गया

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!