लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना की अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में आर्मी अलर्ट पर है। आर्मी ने ब्लास्ट वाले पूरे इलाके को सील कर दिया है। जिसके बाद अंदर आर्मी के एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं। जानवरों को भी वहां से हटाया जा रहा है। इससे शक जताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री सिर्फ पटाखे बनाने तक ही सीमित नहीं थी। हालांकि इसको लेकर अभी आर्मी की तरफ से औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।वहीं ब्लास्ट में पुलिस ने 2 भाइयों को गिरफ्तार किया है। DSP वरिंदर सिंह खोसा ने कहा कि ये दोनों किराए पर बिल्डिंग लेकर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। 3 महीने पहले यहां आए थे।
उन्होंने कहा कि 31 मार्च को बारूद को आग लगने के कारण धमाका हुआ। धमाके के कारण बिल्डिंग का लेंटर गिर गया। पुलिस ने टीम ने मौके पर पहुंच प्रशासन को सूचना दी। सेना और NDRF को सूचित किया। गांव के लोगों की मदद के बाद युवक को लेंटर के नीचे से निकाला। लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

एक्सपर्ट बुलाकर विस्फोटक की जांच की जा रही; पुलिस ने सगे भाई साजिद-वाजिद गिरफ्तार किए
DSP ने बताया कि वहीं 2 लोग घायल हुए। घायलों में 19 साल की युवती और 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। UP के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के रहने वाले 2 भाइयों वाजिद और साजिद के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों भाई शामली (UP) से इस गरीब परिवार को काम देने का लालच लेकर आए थे। बिल्डिंग मालिक का रोल सामने आया तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ (18) के रूप में हुई है। कैफे के पिता जमील ने कहा कि शाम के वक्त अचानक आंधी चली। इसी दौरान आसमानी बिजली गिरी। जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया और फिर बिजली बंद हो गई। इसी बीच फिर सिलेंडर फट गया। जिससे धमाका हुआ। उधर, सेना भी सर्च कर रही है।
विस्फोटक पदार्थ होने की वजह से सेना की टीम आई ब्लास्ट के बाद मौके पर पहुंचे सेना के अधिकारी पुष्प राज ने बताया था कि विस्फोटक पदार्थ होने की वजह से उनकी टीम आई। अंधेरा होने और बिल्डिंग गिरने के कारण रात को ज्यादा काम नहीं हो पाया। पुलिस अपना काम कर रही है। हम अपना काम करेंगे।

फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद बिखरा पड़ा मलबा।
परिवार के बयान अलग-अलग रात को जब घटना हुई तो परिवार के लोग अलग-अलग बयान दे रहे थे। नौशाद ने कहा कि उनकी बेटी रोटी बना रही थी तो सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। उसके बाद छत गिर गई। वहीं जमील का कहना है कि तेज आंधी आई। इस दौरान आसामानी बिजली गिरी, शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। उससे केमिकल को भी आग लग गई।
फैक्ट्री मालिक ने किराए पर ली थी बिल्डिंग जानकारी के अनुसार यह बिल्डिंग पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक ने किराए पर ली है। बिल्डिंग का मालिक NRI है। फैक्ट्री मालिक ने फैक्ट्री में काम करने वालों को अंदर ही रहने के लिए जगह दी थी।

फैक्ट्री में रखे पटाखे। पूरी बिल्डिंग में पोटाश पड़ा मिला।
किस अधिकारी ने क्या कहा…
-
फायर अफसर बोले- ब्लास्ट से बिल्डिंग गिरी: फायर अफसर रजिंदर ने कहा कि रात 8:20 बजे कॉल आई थी कि जोधां सरकारी स्कूल के पास बिल्डिंग में ब्लास्ट हो गया है और बिल्डिंग गिर गई। हम टीम लेकर आए। मुल्लापुर से फायर टीम आई। जब हम मौके पर आए तो उस समय गांव के लोग रेस्क्यू करने में लगे थे। एक बंदे को उन्होंने नीचे से निकाल दिया था। उसे लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। एक लड़की के सिर पर चोट लगी है।
-
तहसीलदार बोले- इमारत के अंदर 18 लोग थे: तहसीलदार कर्मजीत सिंह ने बताया कि बिल्डिंग में 17 से 18 लोग थे। पोटाश से पूरी इमारत भरी हुई थी। यह रिहायशी बिल्डिंग थी और इसमें पटाखे बनाए जा रहे थे।
punjabnewslive

