Wednesday , May 13 2026
Breaking News

रामलला की पूर्ण तस्वीर आई सामने, मनमोहक मुस्कान और चेहरे से झलक रहा तेज

अयोध्या, (PNL) : राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर चल रही जोर-शोर से तैयारियों के बीच शुक्रवार (19 जनवरी, 2024) को रामलला की पूर्ण तस्वीर सामने आई. 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है.

रामलला की मूर्ति देखने में अद्भुत है. चेहरे पर मुस्कान भगवान राम की विनम्रता और मधुरता के बारे में बताती है. रामलला का स्वरूप साक्षात राम भगवान की तरह ही प्रतीत होता है. पहली नजर में रामलला की ये मूर्ति देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर देती है.

आस्था और आध्यात्म की झलक इस मूर्ति से झलकती है. जो पहली ही नजर में राम भक्तों को आकर्षित करती है. भगवान राम के मस्तक पर लगा तिलक सनातन धर्म की विराटता को दर्शाता है. जो देखने वालों को भक्ति की एक अलग दुनिया में ले जाता है. मूर्ति में ऊं, गणेश, चक्र, शंख, गदा, स्वास्तिक और हनुमान की आकृति बनी हुई है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब CM और BJP प्रधान को मारने की धमकी:ईमेल में लिखा- दोनों सिखों के दुश्मन, बेअंत की तरह बम से उड़ाएंगे; सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव

चंडीगढ़  , (PNL) :  पंजाब CM भगवंत मान और पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!