Wednesday , July 29 2026
Breaking News

राधा स्वामी डेरा ब्यास की बढ़ती संगत को लेकर रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, पंजाब में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, पढ़ें

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब के ब्यास में स्थित राधा स्वामी सत्संग डेरा की सुविधा को लेकर रेलवे विभाग 9, 12, 23 और 26 मई के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। संगत की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। फिरोजपुर रेल मंडल द्वारा जारी किए गए एक बयान में इसकी पुष्टि की गई है। ये स्पेशल ट्रेन क्रम में अजमेर-ब्यास के 2 ट्रिप और जबकि जोधपुर ब्यास का एक ट्रिप में चलेगी।

इन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी दोनों स्पेशल ट्रेनें

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 09641 (अजमेर-ब्यास स्पेशल) 9 मई और 23 मई को चलेगी। ये ट्रेन अजमेर से शाम करीब सवा पांच बजे चलेगी और 10 मई की दोपहर 12 बजे ब्यास रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। वहीं, ट्रेन नंबर 09642 (ब्यास-अजमेर स्पेशल) 12 और 26 मई को ब्यास से दोपहर 2.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.45 पर अजमेर पहुंच जाएगी।

इन ट्रेनों का स्टॉपेज किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, बांदी कुई, अलवर, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, जाखल, धूरी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर रखा गया है। जिसमें कुल करीब 24 डिब्बे होंगे।

जोधपुर से भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

वहीं, एक स्पेशल ट्रेन जोधपुर से भी चलेगी। 16 मई गाड़ी संख्या (04833) दोपहर 3.30 पर जोधपुर से रवाना होगी। जिसके बाद अगले दिन उक्त ट्रेन सुबह करीब 10.10 पर ब्यास पहुंच जाएगी। साथ ही (04834) 19 मई को दोपहर 2.15 पर ब्यास से रवाना होगी और अगले दिन 9.15 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज पीपाड़ रोड, गोटन, मेडता रोड, मारवाड़ मुंडवा, नागौर, बीकानेर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, बङ्क्षठडा, धूरी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर रखा गया है। इसमें भी 24 डिब्बे होंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!