Wednesday , September 9 2026
Breaking News

मोहाली और जालंधर समेत कई शहरों में बारिश:चंडीगढ़ में चल रही ठंडी हवाएं, कई जगह बिजली गुल, ओलावृष्टि-आंधी का ऑरेंज अलर्ट

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। मोहाली और जालंधर समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है। जबकि चंडीगढ़ में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। आंधी की वजह से राज्य के कई जिलों में बिजली भी प्रभावित हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने आज 7 अप्रैल और कल गरज-चमक के साथ आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना पहले ही जताई थी। इस दौरान 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की बात कही गई है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

13 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों पर पहुंचने के बाद मौसम बदला है। लगभग सभी जिलों का मौसम इस दौरान प्रभावित होगा। 13 जिलों में ओलावृष्टि और आंधी, जबकि अन्य जिलों में सिर्फ आंधी और बिजली की संभावना है। इस दौरान नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में आंधी चलेगी। जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना भी है।

इस तरह की मौसम की स्थिति बनी

जम्मू-कश्मीर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो ऊपर हवा में चक्रवात की तरह काम कर रहा है और मौसम बदल रहा है। 1.5 किमी ऊंचाई पर एक ट्रफ भी बना हुआ है, जिससे मौसम और प्रभावित हो रहा है। 11 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में फिर से बारिश, आंधी और बादल बढ़ सकते हैं। इस दौरान फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि सीएम भगवंत मान पहले कह चुके है कि मौसम खराब होने की कई जगह फसलों का नुकसान हुआ है। इसके लिए हम गिरदावरी करवाएंगे। किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

दो दिन इस तरह का मौसम रहेगा

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने कहा कि राज्य में आज और कल कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। दोनों दिन 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 7 को कई और 8 को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, इसके बाद मौसम सूखा रहेगा। तापमान अगले 24 घंटे स्थिर रहेगा, फिर 48 घंटों में 4–5 डिग्री गिरावट और बाद में बढ़ोतरी होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!