Tuesday , September 8 2026
Breaking News

‘मोहम्मद शमी को गिरफ्तार मत कीजिएगा’, सात विकेट लेने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस को किया ट्वीट, पढ़ें पूरा मामला

मुंबई, (PNL) : देश में क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है और इसका खुमार सबके सिर चढ़कर बोल रहा है. वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अजेय रही है. टीम इंडिया की जीत का सिलसिला न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच भी जारी रहा है. भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटाया. इस जीत के लिए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतक की जितनी चर्चा हो रही है, उतनी ही मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी को लेकर भी बात हो रही है.

मोहम्मद शमी ने इस मैच में 7 विकेट लेकर मैच को भारत के खाते में डाल दिया. एक वक्त ऐसा लग रहा था कि कहीं मैच भारत के हाथों फिसल नहीं जाए, मगर शमी ने जिस तरह से मैच में टीम इंडिाय की वापसी करवाई, वो काबिले-तारीफ है. वहीं, मोहम्मद शमी की गेंदबाजी को लेकर दिल्ली और मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काफी मजेदार ट्वीट्स किए हैं. दोनों ने एक-दूसरे से शमी को लेकर मजे लिए. आइए देखते हैं दोनों ने क्या ट्वीट किए हैं.

शमी की परफॉर्मेंस पर क्या कहा गया?

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर मोहम्मद शमी को लेकर बात की शुरुआत की. दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, ‘मुंबई पुलिस हमें उम्मीद है कि आप लोग मोहम्मद शमी के जरिए आज किए गए हमले को लेकर उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगे.’ इसके जवाब में मुंबई पुलिस ने जवाब देते हुए लिखा, ‘दिल्ली पुलिस आप अनगिनत लोगों के दिलों को चुराने के लिए धाराएं लगाना भूल गए हैं और साथ ही आपने सह-आरोपियों की लिस्ट भी नहीं दी है.’

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!