Wednesday , August 19 2026
Breaking News

मोगा में हादसा, जालंधर के कारोबारी की पत्नी की मौत:कोटकपूरा रोड पर कार पलटी, 2 घायल; राजस्थान जा रहा था परिवार

मोगा, (PNL) : मोगा-कोटकपूरा रोड पर बाघापुराना मंडी के बाहर आज सुबह एक सड़क हादसे में जालंधर के मिठाई कारोबारी की पत्नी की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जालंधर से राजस्थान जा रही एक कार के अनियंत्रित होकर पलटने से हुई।

हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसायटी मोगा के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। सोसायटी की मदद से घायलों को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की पहचान जालंधर निवासी देविया देवी पत्नी नारायण (30) के रूप में हुई है। मृतका के पति का जालंधर में मिठाई का कारोबारी है। जानकारी के अनुसार, देविया देवी के तीन छोटे बच्चे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!