Wednesday , October 14 2026
Breaking News

मैड संधू हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद; अमृतसर में गोलियां मारकर भागा था

अमृतसर , (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर व मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू उर्फ मधुसूदन हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जोबनप्रीत को मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने मुंबई एटीएस के साथ मिलकर की।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए हैं। इसकी पुष्टि पंजाब DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर की है।अमृतसर में 3 अक्टूबर को मैड संधू की हत्या की गई थी। वह लोहरका रोड स्थित एक कार-वॉशिंग पॉइंट पर अपनी कार लेने पहुंचे थे। तभी बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनके सीने से सटाकर गोलियां मारीं। गंभीर रूप से घायल मधुसूदन को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस मामले में अब तक 10 के करीब गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

DGP गौरव यादव की ओर से जारी पोस्ट में आरोपी से इस हथियारों की बरामदगी दिखाई गई है।

DGP गौरव यादव की ओर से जारी पोस्ट में आरोपी से इस हथियारों की बरामदगी दिखाई गई है।

पंजाब DGP ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी

  • विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहा था जोबनप्रीत: पंजाब के DGP गौरव यादव ने अपने X हैंडल पर पोस्ट शेयर कर इस कार्रवाई की जानकारी दी। उनके मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि जोबनप्रीत विदेशी धरती पर बैठे हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहा था। उस पर शूटरों तक हथियार पहुंचाने, वारदातों के लिए फंडिंग करने और अन्य लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करवाने में भूमिका निभाने का आरोप है।

  • 3 घटनाओं में इनवॉल्वमेंट समाने आई: जांच में आरोपी की तरनतारन जिले में फिरौती से जुड़ी फायरिंग की 3 घटनाओं में संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस इन मामलों में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।

  • आरोपी के संपर्क ट्रेस कर रही पुलिस: पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे गिरोह की गतिविधियों का पता लगाने में जुटी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि हथियारों और पैसों की व्यवस्था कहां से की जाती थी और विदेश में बैठे हैंडलर्स के साथ आरोपियों के संपर्क किस तरह बने हुए थे।

  • गैंगस्टर नेटवर्क खत्म करने पर काम जारी: DGP गौरव यादव के मुताबिक, पंजाब पुलिस संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को कानून के कटघरे में लाने और राज्य में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा।

मैड संधू के बारे में जानिए

अमृतसर के रहने वाले 26 वर्षीय मैड संधू सोशल मीडिया पर LGBTQ+ कम्युनिटी की आवाज उठाने, फैशन और मेकअप कंटेंट के लिए जाने जाते थे। इंस्टाग्राम पर उनके 2.2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे और उन्होंने कुछ पंजाबी फिल्मों व गानों में भी काम किया था। अपने कंटेंट और पहनावे के कारण वह अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते थे और कुछ समय पहले एक निहंग सिख ने भी उनके कंटेंट पर सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई थी।

पुलिस जांच के अनुसार, यह कोई अचानक हुआ हमला नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। विदेश में बैठे गैंगस्टर्स ने पंजाब में अपना आतंक फैलाने और फिरौती का नेटवर्क मजबूत करने के लिए मैड संधू को निशाना बनाया।

हत्या के तुरंत बाद पटियाला के गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस कत्ल की जिम्मेदारी ली, जो फिलहाल ब्रिटेन (UK) में छिपा हुआ माना जा रहा है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस हत्याकांड के तार पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हैं।

मैड संधू हत्याकांड में कब-क्या हुआ

  • 3 अक्टूबर 2026: शाम करीब 6 बजे अमृतसर के लोहरका रोड पर मैड संधू कार-वॉशिंग सेंटर से अपनी कार लेने पहुंचे। बाइक सवार दो शूटरों ने बेहद करीब से उन पर 4-5 राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

  • 4 अक्टूबर 2026: फरार गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली। पुलिस ने FIR दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना और जांच शुरू की।

  • 8 अक्टूबर 2026: पंजाब पुलिस और गुजरात पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर मुख्य शूटर परमिंदर सिंह उर्फ काका को अहमदाबाद (गुजरात) से गिरफ्तार किया। जांच में कुल 6 लोगों की संलिप्तता का खुलासा हुआ।

  • 11 अक्टूबर 2026: गुजरात एटीएस और वलसाड पुलिस ने वलसाड जिले के वापी से 3 और आरोपियों; हरसिमरनजीत सिंह उर्फ सिमू सिंग्गा, फतेह सिंह और अरमान सिंह को दबोचा, जो गोल्डी ढिल्लों के सीधे संपर्क में थे।

  • 13 अक्टूबर 2026: अमृतसर पुलिस ने गुजरात से 2 और मुख्य संदिग्धों (हरसिमरन और फतेह सिंह, निवासी तरनतारन) को दबोचा जिन्होंने मर्डर से पहले इलाके की रेकी की थी।

  • 14 अक्टूबर 2026: पंजाब के DGP गौरव यादव ने जानकारी दी कि इस केस का मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 3 पिस्टल और कारतूस मिले हैं। यह विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर शूटरों को हथियार और फंडिंग सप्लाई कर रहा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने के अलर्ट के बाद हड़कंप …

लुधियाना में निगम इंस्पेक्टर की दिलेरी:राहगीरों को लुटते देख अकेले भिड़े, लुटेरों की बाइक को टक्कर मारी; खुद की गाड़ी का शीशा टूटा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घोड़ा छाप कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने बाइक सवार …

मोहाली में कांग्रेस नेता के घर फायरिंग:8 गोलियां मारकर भागे हमलावर; परिवार बोला- डोनी बल गैंग से धमकियां मिल रही थीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर फायरिंग …

Jalandhar में AAP काउंसलर के पति पर हमला:4 युवकों ने चाकू से कई वार किए, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता

जालंधर , (PNL) : जालंधर में वार्ड नंबर-23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह …

Jalandhar में ट्रक-स्कूटी पर गार्डर गिरा:महिला की टांग टूटी, ड्राइवर-क्लीनर बचे; अंडरब्रिज पर एक घंटे जाम रहा ट्रैफिक

जालंधर , (PNL) : जालंधर में सोढल के पास चंदन नगर अंडरब्रिज पर भारी वाहनों को …

Jalandhar में 120 फुटी रोड पेट्रोल पंप पर हुड़दंगियों:बेकसूर युवकों को पीटा, बिना नंबर प्लेट के गाडियो में तेल डलवाने आए थे आरोपी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के 120 फुटी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दो युवकों पर …

बिग ब्रेकिंग : परविंदर झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, इस राज्य से पंजाब पुलिस ने पकड़ा

न्यूज डेस्क. (PNL) : इस समय की बड़ी खबर मानसा से आ रही है। नशे …

कॉकरोच जनता पार्टी के दो प्रमुख नेताओं को अदालत ने 5 दिन के लिए जेल भेजा, रात 3 बजे हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने दर्ज किया ये केस, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) …

जालंधर के वार्ड नंबर 48 में नशों के खिलाफ जागरूकता बैठक, नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए लोगों को किया प्रेरित

जालंधर, (PNL) : पंजाब को नशा मुक्त बनाने और युवा पीढ़ी को नशों के दुष्प्रभावों …

जालंधर के सेंट्रल टाउन में चौकीदार से लूट. CCTV:सो रहे चौकीदार पर डंडे से हमला कर फोन छीना, आरोपी मौके से फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना 3 के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल टाउन इलाके में …

चंडीगढ़ में किसानों और सरकार की बैठक:13 मांगों पर होगा मंथन, लैंड पूलिंग-MSP गारंटी और कर्ज माफी पर बनेगी स्ट्रेटजी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन …

अमृतसर में नशा-तस्करी और हथियार-सप्लाई करने वाले 5-मॉड्यूल का भंडाफोड़:10 गिरफ्तार; 1 ड्रोन, 6 पिस्तौल और 4.409 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने …

ट्रेवलिंग व्लॉगर बोला- गोल्डन टेंपल में बदसलूकी हुई:रोते हुए बोला- मुझे पैरों में गिराया; SGPC ने कहा- यहां वीडियो बनाना मना है

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के गोल्डन टेंपल में रात के समय व्लॉग बनाने पहुंचे व्लॉगर …

लुधियाना में 5वीं की छात्रा से रेप:फेसबुक पर युवक ने दोस्ती की, घर में घुसकर धमकाया; मां मेकअप आर्टिस्ट

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने 14 साल की नाबालिग से रेप कर …

जालंधर में महिला से सोने की चेन झपटी CCTV:हफ्ते भर के अंदर स्नेचिंग की दुसरी वारदात, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैट के व्यस्त सदर बाजार इलाके रविवार को दिन के उजाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!