Thursday , August 20 2026
Breaking News

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिंग करते समय रनवे पर फिसला विमान, दो टुकड़े हुए, देखें

मुंबई, (PNL) : मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार (14 सितंबर) को लैंडिंग करते वक्त एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान रनवे से फिसल गया. विमान में 6 यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डीजीसीए ने बताया कि विशाखापट्टनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे-27 पर उतरते समय फिसल गया. विमान में 6 यात्री और 2 क्रू सदस्य सवार थे. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय भारी बारिश हो रही थी जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर दृश्यता 700 मीटर ही थी. मौके पर बचाव कार्य जारी है.

विमान के हुए दो टुकड़े

इस हादसे के बाद की वीडियो में मुंबई एयरपोर्ट पर बारिश के बीच रनवे के पास विमान के मलबे को देखा जा सकता है. हादसे के दौरान विमान में आग लग गई थी जिसपर आपातकालीन सेवाओं ने काबू पा लिया. लियरजेट 45 कनाडा स्थित बॉम्बार्डियर एविएशन के एक डिवीजन द्वारा निर्मित नौ सीटों वाला सुपर-लाइट बिजनेस जेट है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!