Wednesday , November 11 2026
Breaking News

मान सरकार का दिवाली तोहफा, इस वेबसाइट पर रजिस्टर करने पर पाएं एक लाख रुपए का ईनाम, पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के उद्देश्य के अनुसार पंजाब के अधिक से अधिक लोगों को सेहत बीमा कवर के अधीन रजिस्टर करने के लिए पंजाब राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के दिशा-निर्देशों पर दिवाली बंपर ड्रॉ निकाला है, जिसके अंतर्गत अगर कोई भी व्यक्ति 16 अक्तूबर से 30 नवंबर, 2023 तक आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के लिए अपने आप को रजिस्टर करता है, उसके पास एक लाख रुपए तक का इनाम जीतने का मौका होगा।

ड्रॉ के बारे में जानकारी देते हुए राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( सी.ई.ओ.) बबीता ने बताया कि ड्रॉ के दौरान 10 विजेताओं का चयन किया जायेगा और इसके लिए पहला इनाम एक लाख रुपए, दूसरा इनाम 50,000 रुपए और तीसरा इनाम 25000 रुपए होगा। इसी तरह चौथा इनाम 10000 रुपए और पाँचवाँ इनाम 8000 रुपए रखा गया है, जबकि छटे से लेकर दसवाँ इनाम 5000 रुपए का होगा। यह ड्रॉ 4 दिसंबर, 2023 को निकाला जायेगा।

सी.ई.ओ. बबीता ने कहा कि यह विशेष मुहिम लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के अंतर्गत रजिस्टर करने के लिए पंजाब सरकार की एक और पहल है।

उन्होंने आगे बताया कि लाभार्थी ‘‘आयुष्मान ऐप’’ का प्रयोग करके, “beneficiary.nha.gov.in” वैबसाईट पर जाकर या अपने नज़दीकी आशावर्कर या सूचीबद्ध अस्पतालों से सम्पर्क कर अपने कार्ड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

बताने योग्य है कि यह योजना राज्य भर के 800 से अधिक सरकारी और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में हरेक परिवार के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक के नकदी रहित इलाज की सुविधा प्रदान करती है। राज्य में 44 लाख से अधिक परिवार इस योजना का लाभ ले रहे हैं, जिस में घुटने बदलने, दिल की सर्जरी, कैंसर के इलाज आदि समेत लगभग 1600 किस्मों के इलाज की सुविधा दी जा रही है।

इन लाभार्थी परिवारों में एन.एफ.एस.ए. राशन कार्ड धारक, जे-फॉर्म धारक किसान, रजिस्टर्ड मज़दूर, रजिस्टर्ड छोटे व्यापारी, मान्यता प्राप्त और पीले कार्ड धारक पत्रकार और सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना डेटा-2011 के अंतर्गत कवर परिवार शामिल हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!