Wednesday , July 29 2026
Breaking News

महिला ट्रेनर से छेड़छाड़ के आरोप में जालंधर का एक कारोबारी गिरफ्तार, शिकायत पर केस दर्ज

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के मशहूर कारोबारी को पुलिस ने एक महिला जिम ट्रेनर के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना जालंधर की एक जिम में कल रात घटित हुई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 6 में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, जिम में उस समय काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे। इसी दौरान कारोबारी ने जिम की महिला ट्रेनर के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। आरोप है कि उसने अचानक पीछे से महिला ट्रेनर को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

महिला ट्रेनर ने इस हरकत का तुरंत विरोध किया और शोर मचाया। जिम में मौजूद अन्य लोग भी इस घटना को देखकर दंग रह गए। आरोपी की इस घटिया हरकत के तुरंत बाद पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाते हुए 112 नंबर पर पुलिस को कॉल कर दी और आपबीती सुनाई।सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मौके से ही हनी रंधावा को राउंड-अप  कर लिया। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां देर रात तक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया चलती रही।

पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर है और महिला सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।एक बड़े रिसॉर्ट का मालिक होने के नाते उसकी इस हरकत ने सबको हैरान कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जिम में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लेने की कोशिश की जा रही है ताकि सबूतों को पुख्ता किया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!