कटंगी, (PNL) : मध्य प्रदेश के बालाघाट की कुल छह विधानसभा में कटंगी सीट राजनीतिक दलों की ताकत दिखाने का गढ़ बन चुकी है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के करंटी उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी का रोड शो आयोजित किया। जिसमें हजारों की संख्या में पार्टी समर्थक जुटे।
इस रोड शो में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचने वाले थे लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वो आप के इस चुनावी मेगा रोड शो में नहीं पहुंंच सके। इसकी जानकारी पंजाब सीएम भगवंत मान ने रोड शो के दौरान दी।
सीएम भगवंत मान ने कहा इस रोड शो में जुटी हजारों की भीड़ इस बात का सबूत है कि आम आदमी पार्टी पर उनको कितना विश्वास है। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में भी बदलाव की आंधी चल चुकी है।
बता दें आप से पहले कांग्रेस उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहुंचे थे। वहीं भाजपा उम्मीदवार के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री शिवरााज सिंह चौहान भी पहुंच चुके हैं। वहीं पंजाब सीएम भववंत मान ने मंगलवार को रोड शो किया और जनता का समर्थन मांगा।

punjabnewslive
