Thursday , October 1 2026
Breaking News

भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार का बड़ा एक्शन, AIG आशीष कपूर और उनकी पत्नी को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब पुलिस के एआईजी आशीष कपूर पी.पी.एस को नौकरी दौरान चंडीगढ़ और मोहाली में आय से अधिक अचल और चल संपत्ति बनाने के आरोप में आशीष कपूर और उनकी पत्नी कमल कपूर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी आशीष कपूर को सेंट्रल जेल पटियाला से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से विजीलैंस ब्यूरो को आगे की पूछताछ के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पुलिस अधिकारी एवं उनकी पत्नी के खिलाफ विजीलैंस जांच के बाद मुकदमा नंबर 21 दिनांक 30-05-2023, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की 13(1)(बी), 13(2) और आईपीसी 120-बी के अधीन विजीलैंस ब्यूरो, उडऩ दस्ता-1, पंजाब मोहाली के थाने में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि आशीष कपूर और उनकी पत्नी कमल कपूर के नाम चैक अवधि दिनांक 01-08-2017 से 31-08-2022 के दौरान चंडीगढ़ और मोहाली में अवैध रूप से अर्जित बेहिसाब महंगी अचल संपत्ति मौजूद है जिनका बाजार मूल्य पंजीकृत मूल्य से काफी अधिक है।

प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन संपत्तियों में से वर्ष 2020 में एक कार्नर रिहायशी प्लॉट नंबर 2010, क्षेत्रफल 507.5 वर्ग गज, सेक्टर-88, मोहाली को 90,16,100 रुपये में खरीदा गया है। उक्त प्लाट पर वर्ष 2020-2022 के दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला कोठी का निर्माण किया गया । जिस पर अनुमानित खर्च 2,00,00,000 रूपये आया है ।

इसी प्रकार गत वर्ष 2022 में मोहाली स्थित द पाम कॉलोनी, न्यू चंडीगढ़ में आवासीय प्लॉट नंबर 397,जो 34,13,663 रुपये की लागत से खरीदा इसका क्षेत्र 241.11 वर्ग गज का है। इसके इलावा चंडीगढ़ के सैक्टर 63 के ब्लॉक नंबर-बी में तीन कमरों का फ्लैट नंबर 2021 कुल 20,41,65,400 रुपये में खरीदा गया। उन्होंने कहा कि आशीष कपूर की पत्नी के पास लवीन पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी में 1/3 शेयर है जिसमें उन्होंने 15 लाख रुपये का निवेश किया है।

इसके इलावा आशीष कपूर ने अपने परिवार के साथ विदेश यात्राओं और आलीशान जिंदगी बिताने में लाखों रुपये खर्च किए। इसके साथ उक्त चैक अवधि के दौरान विभिन्न बैंकों में आशीष कपूर, आशीष कपूर एंड संस (एचयूएफ) और उनकी पत्नी कमल कपूर के नाम से लगभग 10 बैंक खाते खोले गए है, जिनमें लगभग 65,00,000 रुपये जमा है। उक्त चैक अवधि के दौरान, आशीष कपूर, आशीष कपूर एंड संस (एचयूएफ) और उनकी पत्नी कमल कपूर की आय के ज्ञात स्रोतों से कुल आय रु. 2,44,64,871 पाई गई, जबकि इसी अवधि के दौरान उनकी तरफ से 5,60,91,650 रुपये खर्च किए गए है।

इस प्रकार उन्होंने 3,16,26,779 रुपये अधिक खर्च किए जो उनकी कुल आय से 129.3 प्रतिशत अधिक है। विजीलैंस ब्यूरो सहित कई राज्य के कई जिलों और पंजाब के जेल विभाग में तैनात इस पुलिस अधिकारी और उनकी पत्नी के खिलाफ उक्त जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!