Wednesday , September 9 2026
Breaking News

भारतीय हॉकी टीम ने दिखाया दम, ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को कड़े मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हरा पेरिस ओलंपिक-2024 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत के ये जीत तब मिली जब वह 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही ही थी। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत के अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिल गया था जिसके कारण वह पूरे मैच से बाहर रहे।

ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को कड़ी टक्कर दी। पूरे मैच में एक भी पल में ऐसा नहीं था जब दोनों में कोई भी टीम हताश या पीछे दिखी हो। दोनों ही टीमें लगातार अटैक करने कोशिश कर रहीं थी। टीम इंडिया की जीत में एक बार फिर उसकी दीवार कहे जाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश का अहम रोल रहा। श्रीजेश ने ग्रेट ब्रिटेन के कई खतरनाक प्रयासों को असफल किया। तय समय में मैच 1-1 से बराबर रहा जिसके बाद पेनल्टी शूट आउट में मैच गया। यहां भारत ने दमदार खेल दिखाया और 4-2 से जीत मैच अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!